राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस : एक्ट्रेस ने दर्ज कराई रिपोर्ट- “बिना अनुमति शूट किए न्यूड सीन”

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस : एक्ट्रेस ने दर्ज कराई रिपोर्ट- “बिना अनुमति शूट किए न्यूड सीन”

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। पोर्नोग्राफी (Pornography) मामले में फंसे राज कुंद्रा (Raj kundra) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। अब एक अन्य एक्ट्रेस और मॉडल ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उनकी जानकारी के बिना उनके प्राइवेट पार्ट के वीडियो शूट किए गए और बाद में उन्हें अपलोड कर दिया गया।

Indore में बदमाशों के हौसले बुलंद, नकाबपोश बदमाश ने कैफे के सामने की सरेआम हवाई फायरिंग, घटना CCTV में कैद

पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा इन दिनो आर्थर जेल में बंद है और पुलिस उनके खिलाफ लगातार नए गवाहों के बयान दर्ज कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को एक और एक्ट्रेस और मॉडल ने अपना बयान दर्ज कराया है और इस बयान में राज कुंद्रा के ऊपर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। इस एक्ट्रेस का यह बयान राज कुंद्रा के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है। उस एक्ट्रेस का दावा है कि उसको एक एडल्ट शो के शूट का ऑफर दिया गया जिसमें न्यूड सीन फिल्माए गए थे। लेकिन यह कहा गया था कि न्यूड सीन को दिखाया नहीं जाएगा। बावजूद इसके, उसके प्राइवेट पार्ट के वीडियो भी शूट किए गए और उन्हें फिर ऐप पर अपलोड कर दिया गया। पीड़ित एक्ट्रेस ने मालवणी पुलिस थाने में इसको लेकर एफआईआर दर्ज करवाई और कहा कि इंटीमेट सीन की शूटिंग के बाद उससे कहा गया था कि वीडियो में उसके प्राइवेट पार्ट नहीं दिखाई जाएंगे, लेकिन शूट के कुछ दिन बाद उनके दोस्तों ने बताया कि वीडियो में उनके प्राइवेट पार्ट्स भी दिखाए गए हैं। एक्ट्रेस के सीन को बिना किसी कट या एडिट किए वीडियो को जस का तस अपलोड कर दिया गया। मॉडल का यह भी आरोप है कि उससे शूटिंग से पहले कांटेक्ट साइन कराया गया और उसमें न्यूड और इंटीमेट सीन की बात लिखी गई थी।

पुलिस ने अब तक की जांच और छापेमारी में कुल 68 वीडियो जब्त किए गए हैं जो राज कुंद्रा के खिलाफ सबूतों का काम करेंगे। इसके साथ ही साथ मनी ट्रेल का पता लगाने के लिए राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी सहित तमाम आरोपियों के बैंक खातों की जांच भी पुलिस कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews