
Rajasthan Budget 2024 :राजस्थान की भजनलाल सरकार ने आज बुधवार को अपना पहला बजट पेश किया। वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा पेश किए गए 4 .90 लाख करोड़ के इस बजट में किसानों, कर्मचारियों और युवाओं को बड़ी सौगात दी गई है। इससे पहले 8 फरवरी को राजस्थान विधानसभा में लेखानुदान पेश किया था। ऐसा पहली बार हुआ जब केंद्र के बजट से पहले किसी राजस्थान सरकार ने अपना बजट पेश किया गया।
बजट में किसानों को क्या क्या मिला
- किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए 1 लाख 45 हजार नए कृषि कनेक्शन जारी होंगे।
- मुख्यमंत्री मंगला बीमा योजना की घोषणा । 400 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। सात जिलों की जगह सभी जिलों में पशु मेले आयोजित होंगे। ऊंट संरक्षण विकास मिशन शुरू होगा।
- किसानों को 23000 करोड़ रुपए का अल्पकालीन ऋण देने की घोषणा ।इसके अन्तर्गत 5 लाख नए किसान भी ऋण प्राप्त कर सकेंगे।
- किसानों के 1 लाख से ज्यादा बिजली कनेक्शन को स्वीकृति दे दी गई है।
- पांच हजार किसानों को डिग्गी निर्माण के लिए अनुदान देने की भी घोषणा .
- शेखावाटी में यमुना नहर का पानी लाने के लिए 60 करोड़ रुपये की लागत से डीपीआर बनेगी।यह प्रयास यमुना नहर का 577 एमसीएम पानी लाने के लिए किया जा रहा है। यमुना का पानी आने से शेखावाटी के सीकर, चूरू और झुंझुनूं सीधा लाभ मिलेगा।
बजट में कर्मचारियों को क्या क्या मिला
- संविदकर्मियों को साल में दो बार इंक्रीमेंट देने का ऐलान किया है।
- राज्य कर्मचारियों को सस्ता लोन भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही फैमिली पेंशन बढ़ी हुई दर से दी जाएगी।
- पेंशनर्स के इलाज की राशि को 30 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने का ऐलान ।
- सरकारी कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी सीमा में वृद्धि जैसे सामाजिक कल्याण उपाय भी शामिल हैं।
- स्वतंत्रता सेनानियों की मासिक पेंशन 50 हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर अब 60 हजार रुपये प्रति माह । शहदों की पेंशन को बढ़ाकर 15 हजार कर दिया गया है।
बजट में युवाओं को क्या क्या मिला
- युवाओं के सर्वांगीण विकास और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए युवा नीति 2024 लाने की घोषणा।
- अगले 5 सालों में 4 लाख सरकारी भर्तियां करने का संकल्प । इस साल 1 लाख से अधिक पदों पर सरकारी भर्तियां की जानी प्रस्तावित है।
- पुलिस विभाग में 5500 नए पदों का सृजन होगा।महिलाओं की सुरक्षा के लिए 500 कालिका यूनिट स्थापित होगी।
- EWS के लोगों को स्वरोजगार के लिए सस्ते दर पर कर्ज दिया जाएगा।
- प्रदेश में 20 नए आईटीआई खुलेंगे।
- संभाग स्तर पर स्पोर्ट्स कॉलेज खोले जाएंगे।
- खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए बीमा योजना शुरू की जाएगी।एक जिला एक खेल नीति लाई जाएगी, इसमें स्थानीय खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा।
- स्कूली छात्रों को मुफ्त टैबलेट दिए जाने का भी ऐलान किया गया है।8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट में आने वाले 33 हजार छात्र-छात्राओं को मुफ्ट टैबलेट और तीन साल तक फ्री इंटरनेट देने की घोषणा की।
- बालिका सैनिक स्कूल स्थापित जाएंगे।2000 दिव्यांग विद्यार्थियों को स्कूटी दी जाएगी।
- प्रदेश में 300 करोड़ खर्च कर भरतपुर, बीकानेर और अजमेर के इंजीनियर कॉलेज को राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के रूप में विकसित किया जाएगा।
- महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का ऐलान
- स्कूलों में 350 करोड़ की लागत से लाइब्रेरी और टॉयलेट सहित बुनियादी सुविधााओं का विकास ।
- सभी अनुदानित हॉस्टल में मैस भत्ता 2500 से बढ़ाकर 3000।छात्रावासों का मेस भत्ता 500 रुपए बढ़ाया जाएगा।
- खेलकूद आवासीय विद्यालयों का मेस भत्ता 4000 रुपए किया जाएगा।
- राज्य में पहली बार नौ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे।
- मेधावी स्कूली छात्रों को इंटरनेट के साथ मुफ्त टैबलेट दिए जाएंगे।
किसान कल्याण में अग्रणी राजस्थान#आपणो_बजट2024 #PragatikaDiya #RajasthanBudget #Budget2024 #BJP4IND #BJP4Rajasthan pic.twitter.com/8SSdgLO96K
— Diya Kumari (@KumariDiya) July 10, 2024
युवा को रोज़गार, युवा का विकास।#आपणो_बजट2024 #आपणो_अग्रणी_राजस्थान#Rajasthan #RajasthanBudget2024 #Budget2024 #diyakumari #bjp #bjp4rajasthan #bjp4india #bjpgovernment pic.twitter.com/5B1pDFwkrw
— Diya Kumari (@KumariDiya) July 10, 2024
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

