Rajasthan Weather : मानसून सक्रिय, आज 19 जिलों में मेघगर्जन-बिजली-बारिश का अलर्ट, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

12 और 13 जुलाई को कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है।
Weather Update

पूर्वी राजस्थान में आगामी दो सप्ताह मानसून सक्रिय रहने तथा औसत से अधिक बारिश होने की प्रबल संभावना है।पश्चिमी राज के अधिकांश भागों में भी आगामी एक सप्ताह मानसून सक्रिय रहने व सामान्य से अधिक बारिश के आसार है। 12 जुलाई से पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

आज शुक्रवार को 19 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली और कहीं- कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph)  चलने की संभावना है। इस दौरान कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

आज शुक्रवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: सीकर, जयपुर, अलवर, अजमेर, टोंक, बीकानेर, चूरू, नागौर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ
    हल्की से मध्यम वर्षा व एक दो दौर भारी वर्षा / आकाशीय बिजली / तेज
    सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-50Kmph)
  • येलो अलर्ट: जयपुर शहर, दौसा, झुंझुनू, भरतपुर, धौलपुर, बूंदी, सवाईमाधोपुर,
    करौली, वारां, कोटा, झालावाड़, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, पाली,
    राजसमंद जिलों और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर
    मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा । आकाशीय बिजली और कहीं-
    कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) ।

शनिवार से वर्षा की गतिविधियों में आएगी तेजी

पश्चिमी राजस्थान में 12 जुलाई से भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। 12-13 जुलाई को कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है। बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे का हाल

  • पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से भारी तथा पश्चिमी
  • राजस्थान में कहीं कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक वर्षा चाकसू (जयपुर) में 97 मिलीमीटर दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews