Rajasthan Weather : आज 8 जिलों में बारिश-तेज हवा का अलर्ट, छाए रहेंगे बादल, 16 मई से फिर बदलेगा मौसम, जानें शहरों का हाल -IMD नया अपडेट

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 16 मई के बाद मौसम फिर बदलेगा और लू का असर देखने को मिलेगा। प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान 46 डिग्री तक जा सकता है।
Rajasthan weather

Rajasthan Weather : पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार बुधवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। आज 14 मई को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग में और पूर्वी राजस्थान के कोटा और उदयपुर संभाग में हल्की बारिश के आसार हैं। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। बुधवार को जोधपुर  उदयपुर संभाग में बारिश का पूर्वानुमान है। 16 मई से मौसम में फिर बदलाव आएगा और पारा 46 डिग्री तक जा सकता है। 17-18 मई को हीट वेव चलने की भी संभावना है।

आज 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज मंगलवार 14 मई को भी प्रदेश के बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर में बारिश होने की संभावना है।इन जिलों के साथ-साथ आसपापास जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री से. दर्ज किया गया है । सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री से. जालौर में दर्ज किया गया है।

बुधवार को फिर बढ़ेगा पारा, हीटवेव का भी अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार से प्रदेश के मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। 15-16 मई को अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री बढ़ोतरी व पश्चिमी राजस्थान में 45 डिग्री के आसपास दर्ज होने तथा हीटवेव/लू चलने की संभावना है। 17 मई को जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 45-47 डिग्री दर्ज होने व भीषण हीटवेव की प्रबल संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग स्थानों में भी 15 मई को उष्ण लहर के आसार है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews