Rajasthan Weather : आज भी बादल छाने के साथ बूंदाबांदी के आसार, पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम? पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

बुधवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जालौर में 34.3 डिग्री सेल्सियस तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान अलवर में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी 5-6 दिन मौसम शुष्क रहेगा। 
weather update

Rajasthan Weather Update :राजस्थान के मौसम में शुक्रवार से फिर बदलाव देखने को मिलेगा। 21 फरवरी से अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने के आसार है। इससे पहले आज 20 फरवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के उत्तरी भागों में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक गुरूवार को बीकानेर और भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में इस स‍िस्टम का आंश‍िक असर द‍िखने की संभावना है। खास करके गंगानगर, हनुमानगढ़ के अलावा भारतपुर, धौलपुर एर‍िया में कहीं-कहीं हल्‍के बादल छा सकते हैं। आगामी 48 घंटो में तापमान में 2-4 डिग्री गिरावट होने की प्रबल संभावना है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • पिछले 24 घंटों में बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश दर्ज, सर्वाधिक बारिश उदयपुर, झुंझुनू में 19 मिमी दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जालौर में 34.3 डिग्री सेल्सियस तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान अलवर में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी 5-6 दिन मौसम शुष्क रहेगा।
  • जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभाग के जिलों में दिन के तापमान में गिरावट ।
  • सबसे अधिक तापमान 33.8°C बाड़मेर, डूंगरपुर में 33.1°C, जालोर में 33.5°C, प्रतापगढ़ और फलोदी में 32.2°C, जोधपुर में 32.3°C, चित्तौड़गढ़ में 32.6°C, उदयपुर में 32°C और जयपुर में 27.4°C तापमान दर्ज किया गया।

Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews