Rajasthan Weather: होली से पहले मौसम में बदलाव, पश्चिमी विक्षोभ का असर, छाएंगे बादल, इन जिलों बारिश, जानें IMD पूर्वानुमान

CG Weather

Rajasthan Weather Update Today : मंगलवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान के मौसम पर भी पड़ने वाला है।राजस्थान मौसम विभाग ने आज 1 मार्च को कई जिलों में बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। आज बुधवार को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और कई जिलों में आज बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है, हालांकि आने वाले दिनों में राज्य का मौसम शुष्क रह सकता है।

इन जिलों में बारिश के आसार

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक,पश्चिमी विक्षोभ का असर हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर बीकानेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ के इलाकों में देखने को मिलेगा। मार्च के पहले सप्ताह में सीकर, झुन्झुनू, चुरू और बीकानेर में बादल छाए रहने के साथ बारिश भी हो सकती है। वही अजमेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा और जयपुर के मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।

4 मार्च को सक्रिय होगा नया सिस्टम

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार, 4 मार्च से कोटा और उदयपुर में एक सिस्टम एक्टिव हो सकता है। 4-5 मार्च को उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा के अलावा सिरोही, कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिलेगा, इस दौरान यहां हल्की धूलभरी हवाएं चलने के साथ आसमान में बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। वही तापमान में दो से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

होली से पहले 7 जिलों में बारिश 

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, होली से पहले राज्य के सात जिलाें में भी हल्की बारिश भी हो सकती है।मार्च के पहले सप्ताह में उत्तर पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, बीकानेर, चूरू और आसपास के जिलों में बादल छाए रहेंगे। वहीं राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है।।राज्य के शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में एक मार्च को मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने के आसार है, मौसम के इस बदलाव के कारण गर्मी से राहत मिल सकती है

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews