हिमाचल प्रदेश: इन कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा, अब खाते में आएंगे 25000 रुपए

रक्षाबंधन से पहले हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य तकनीकी कर्मचारियों के मानदेय में 7 हजार से 11 हजार की वृद्धि की है।इसके बाद अब इऩ कर्मचारियों के खाते में 25000 रुपए तक राशि आएगी।
EMPLOYEES NEWS

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य तकनीकी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य की सुखविंदर सिंह सुख्खू सरकार ने स्वास्थ्य संस्थानों में बड़े स्तर पर तकनीकी कर्मचारियों की रिक्तियों को देखते ऑपरेशन थियेटर सहायक, रेडियोग्राफर और एक्स-रे तकनीशियन मानदेय में करीब 7 हजार से 11 हजार की वृद्धि की है।इसके बाद अब इऩ कर्मचारियों के खाते में 25000 रुपए तक राशि आएगी।

जानिए किसके खाते में कितनी आएगी राशि

इस फैसले के बाद अब ऑपरेशन थियेटर सहायकों को 17820 रुपये की जगह 25000 रुपये मानदेय मिलेगा। इनके मानदेय में प्रतिमाह 7180 रुपये की वृद्धि की गई है। रेडियोग्राफर और एक्स-रे तकनीशियन का मानदेय 13100 से बढ़ाकर प्रति माह 25000 रुपये कर दिया गया है। इनके मानदेय में 11,900 रुपये की वृद्धि की गई है।

जून में बढ़ा था इन कर्मचारियों का मानदेय

गौरतलब है कि जून में राज्य सरकार ने 10 हजार मल्टीपरपज वर्करों , जलरक्षक, पैरा पंप ऑपरेटर और पैराफिटर के मानदेय में 300 से 500 रुपए की वृद्धि की थी, जिसके बाद जलरक्षक को 5300 की जगह 5,600 , पैरा पंप ऑपरेटरों को 6300 की जगह 6,600 रुपये, पैरा मल्टीपरपज वर्करों को 5000 की जगह 5,500 रुपये और पैराफिटर को 6300 की जगह 6,600 रुपये मानदेय मिलना शुरू हो गया है। इसके अलावा निगमों और बोर्डों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों के मानदेय में भी 50 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद उन्हें 30 हजार की जगह 80 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। 25 हजार रुपये का आवास किराया और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews