School Holiday: भारी बारिश के कारण स्कूलों में अवकाश घोषित, 23 जुलाई को बंद रहेंगे विद्यालय, आदेश जारी, छात्रों को मिली राहत

23 जुलाई को जनपद के सभी स्कूल और आँगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
school holiday

School Holiday: उत्तराखंड में भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में बारिश के कारण जनता परेशान है। मौसम विभाग में 23 जुलाई को देहरादून जनपद में तीव्र बारिश के साथ आकाशीय बिजली और गर्जन की संभावना जताई है। जिसे देखते पूरे जिले में सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला प्रशासन ने लिया है। मंगलवार को कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक सभी शैक्षणिक संस्थाओं और आँगनबड़ी केंद्रों में अवकाश घोषहीत किया गया है।

आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

डीएम/ जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अध्यक्ष ने इस संबंध में 22 जुलाई सोमवार को आदेश जारी किया है। यह आदेश देहरादून के सभी शासकीय, गैर शासकीय और प्राइवेट स्कूलों  पर लागू होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश भी दिए गए हैं।

कैसा रहेगा मौसम का हाल?

नोटिस में कहा गया है कि, “भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को देहरादून में भारी वर्षा होगी। कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। कुछ इलाकों में तीव्र से अति तीव्र वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। भारी वर्षा के कारण भूस्खलन की संभावना भी बढ़ जाती है। इससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है।”

बता दें कि 22 जुलाई को उधम सिंह नगर में सभी सरकारी और निजी स्कूलों के साथ आँगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी थी। मौसम विभाग ने जिले में 21 और 22 जुलाई को भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था। छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने अवकाश की घोषणा की थी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews