School Holiday 2024 : छात्रों को बड़ी राहत, फिर अवकाश की घोषणा, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

सितंबर में भी 5 रविवार के चलते अवकाश रहेगा है। 14 और 28 को दूसरा और चौथा शनिवार रहेगा, ऐसे में इस दिन भी कई स्कूलों में अवकाश रहेगा।
School Re Open

School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के मद्देनजर गोरखपुर, लखनऊ, गाजीपुर सुल्तानपुर समेत कई जिलों में 30 और 31 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है।इसके अलावा बरेली में उर्स-ए-रजवी के चलते शुक्रवार शनिवार को 9 स्कूलों में अवकाश रहेगा।

इसके अलावा भारी बारिश को देखते हुए पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने शनिवार तक स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है, जिसके अनुसार जिले के दियारा इलाके के 76 स्कूल 31 अगस्त शनिवार तक बंद रहेंगे,  इसे लेकर पटना जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा आदेश जारी किया गया है।1 सितंबर को रविवार है, ऐसे में अब सोमवार को स्कूल खुलेंगे।

यूपी के इन जिलों में 30-31 अगस्त को अवकाश

  • आदेश में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफलाइन लिखित परीक्षा  होने की स्थिति में शहर में परीक्षार्थी एवं अन्य लोगो का आवागमन बढ़ने एवं यातायात को सुगम बनाए रखने के दृष्टिगत दिनांक 30 एवं 31 अगस्त 2024 को जनपद (गाजीपुर, गोरखपुर, लखनऊ)के कक्षा 1 से 12 तक के समस्त बोर्डों के राजकीय/अशासकीय सहायता प्राप्त/स्ववित्त पोषित CBSE / ICSE विद्यालय बंद रहेगे।
  • बरेली में उर्स-ए-रजवी के चलते 30 व 31 अगस्त को 9 विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इनमें इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज, कस्तूरबा नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज, खलील उच्च माध्यमिक विद्यालय, एसवी इंटर कॉ़लेज, डीएवी उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामभरोसे गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीआईसी व जीजीआईसी शामिल हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी ने पत्र जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय, कॉलेज या अन्य में पूर्व नियोजित परीक्षा संचालित होगी।

September में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

सितंबर में 1 , 8 , 15 22, और 29 सितंबर को रविवार के चलते अवकाश रहेगा है। 14 और 28 को दूसरा और चौथा शनिवार रहेगा, ऐसे में इस दिन भी कई स्कूलों में अवकाश रहेगा। वही 16 सितंबर को ईद ए मिलाद बारावफात है, ऐसे में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। गणेश चतुर्थी 07 सितंबर शनिवार को मनाया जा रहा है, ऐसे में महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, एमपी, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों में अवकाश की घोषणा हो सकती है।इन छुट्टियों के अलावा कुछ स्थानीय और क्षेत्रीय छुट्टियां भी रहेंगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews