School Holiday: गर्मी की छुट्टियों का ऐलान, 11 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, 1 जुलाई से दोबारा खुलेंगे

दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में 11 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरु होने जा रहा है। वहीं 11 से 23 मई तक कक्षा 9वीं, 10वीं और 12वीं के लिए खास रिमेडियल क्लास आयोजित की जाएंगी।
School Holiday 2026

दिल्ली के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने भीषण गर्मी और लू (heatwave) को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश का ऐलान कर दिया है। शिक्षा निदेशालय के नोटिफिकेशन के अनुसार, दिल्ली के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में 11 मई से 30 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा यानि प्रदेश में लगभग 50 दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे और 1 जुलाई 2026 से दोबारा खुलेंगे।

नोटिफिकेशन में यह बताया गया है कि कक्षा 9वीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए ‘रेमेडियल’ (सुधारात्मक) क्लासेस जारी रहेंगी जो 11 से 23 मई तक चलेंगी। क्लासेस सुबह 7.30 बजे से 10.30 बजे तक लगेंगी। इसमें पहली कक्षा सुबह 7.30 से 8.30 तक, दूसरी रेमेडियल क्लास 8.30 से 9.30 तक और तीसरी रेमेडियल क्लास 9.30से 10.30 तक होगी। वहीं, शिक्षकों को सुबह 7.20 से 11 बजे तक ड्यूटी करनी होगी। जिन स्कूलों में दो शिफ्ट में कक्षाएं लगती हैं। वहां, एक्सट्रा क्लास अलग-अलग विंग में लगेंगी। हर क्लास का समय 1 घंटे का होगा।

साथ ही कहा गया है कि स्कूल के प्रिंसिपल अपनी सुविधा और उपलब्ध शिक्षकों के आधार पर अपने हिसाब से इन क्लासेस का टाइम बदल सकते हैं लेकिन छात्रों को इसके बारे में स्कूल सूचना भी देना होगी। सभी स्कूलों को निर्देश जारी किया गया है कि स्पेशल क्लासेज में छात्र-छात्राओं के हिस्सा लेने से पहले अभिभावकों की सहमति लेना जरूरी है। स्कूलों में छुट्टी के दौरान के दौरान लाइब्रेरी की सुविधाएं सेल्फ स्टडी के लिए खुली रहेंगी।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 15 जून तक स्कूलों की छुट्टियां

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गर्मी की छुट्टियां पहले ही घोषित की जा चुकीहै। छत्तीसगढ़ में सभी सरकारी, प्राइवेट और सहायता प्राप्त स्कूलों में 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक गर्मी की छुट्टियां घोषित की गई हैं। वहीं मध्य प्रदेश में 1 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरु हो गए हैं और 15 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 24 अप्रैल से और ओडिशा में 27 अप्रैल से स्कूल बंद हैं।

मई में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल

  • 10 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • ​17 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • ​24 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • ​25 मई (सोमवार): महाराणा प्रताप जयंती (कुछ राज्यों में अवकाश)
  • ​27 मई (बुधवार): बकरीद (ईद-उल-जुहा) – चांद के अनुसार
  • ​31 मई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews