Goa की प्राकृतिक सुंदरता, खूबसूरत बीच देखने का शानदार मौका, IRCTC के टूर प्लान को एक बार जरूर देखिये

Goa की प्राकृतिक सुंदरता, खूबसूरत बीच देखने का शानदार मौका, IRCTC के टूर प्लान को एक बार जरूर देखिये

IRCTC Goa Tour : इस बार आईआरसीटीसी उन लोगों के लिए स्पेशल टूर लेकर आया है जिन्हें समुद्र और बीच देखने का शौक है, आप बिलकुल सही समझे, IRCTC इस बार गोवा का टूर लेकर आया है , इस टूर में सैलानी गोवा की प्राकृतिक सुंदरता के साथ साथ यहाँ की संस्कृति और व्यंजनों का लाभ ले सकेंगे।

आईआरसीटीसी के साथ घूमिये गोवा

आईआरसीटीसी ने पर्यटकों को गोवा ले जाने के लिए पांच दिन और चार रात का स्पेशल एयर टूर बनाया है। इस टूर में पर्यटकों को नॉर्थ और साउथ गोवा के पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी। टूर का नाम डिलाइटफुल गोवा एयर पैकेज (IRCTC Delightful Goa Air Packages) दिया गया है।

25 जनवरी को कोलकाता से जाएगी फ्लाइट

गोवा टूर के लिए 36,800/- प्रति व्यक्ति किराया निर्धारित किया गया है, सदस्य संख्या के हिसाब से किराये के और भी ऑप्शन हैं , यात्रियों को कम्फर्ट क्लास में यात्रा कराई जाएगी। इस टूर के लिए फ्लाइट 25 जनवरी को कोलकाता एयर पोर्ट से उड़ान भरेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews