महिला IPS अधिकारी की बेटी के साथ रसोइये ने की रेप की कोशिश, गोद में खिलाया था बच्ची को

महिला IPS अधिकारी की बेटी के साथ रसोइये ने की रेप की कोशिश, गोद में खिलाया था बच्ची को

पटना, डेस्क रिपोर्ट। बिहार में एक वरिष्ठ महिला IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी के साथ घर के ही रसोइये ने रेप की कोशिश की। इस सनसनीखेज वारदात के समय 10 साल की बच्ची घर में अकेली थी। आईपीएस अधिकारी और उनके पति किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे, तभी रसोइये ने ये हरकत की।

Sex Racket : बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, आपत्तिजनक हालत में कई युवक-युवती अरेस्ट

जानकारी के मुताबिक बच्ची को अकेला पाकर 50 साल का कुक बेडरूम में आ गया और उसने कमरे को भीतर से लॉक कर दिया। वो उसके बिस्तर पर बैठ या और आपत्तिजनक तरीके से उसके पैर दबाने लगा। बच्ची ने इसका विरोध किया तो रसोइया बाहर निकल गया और फिर उसे चुप कराने के लिए 200 रूपये की चॉकलेट भी लाकर दी। इसके बाद बच्ची ने अपनी मां को फोन किया लेकिन कहीं बिजी होने के कारण वो फोन नहीं उठा सकीं। कुछ देर बाद जब पैरेंट्स घर पहुंचे तो बच्ची ने उन्हें सारी घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी रसोइये को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसपर पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि रसोइया आईपीएस अधिकारी के घर लंबे समय से काम कर रहा था। बच्ची का जन्म भी उसके सामने हुआ था और घरवाले उसपर बहुत विश्वास करते थे। अपनी गोद में खिलाने वाली बच्ची के साथ ही रसोइये ने ऐसी शर्मनाक हरकत की जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews