BJP के इस वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद को मिली मणिपुर राज्यपाल की जिम्मेदारी

BJP

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भाजपा के वरिष्ठ नेता (BJP Senior Leader) और राज्यसभा से पूर्व सांसद ला गणेशन (La Ganesan) को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) ने ला गणेशन को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। गणेशन मणिपुर के 17वें राज्यपाल बने हैं।

यह भी पढ़े.. Lockdown Extended: कोरोना के कारण यहां जारी रहेगी सख्ती, 6 सितंबर तक लॉकडाउन बढ़ाया

ला गणेशन मणिपुर में पूर्व राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला की जगह लेंगे। नजमा का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो गया है। डॉ नजमा ए हेपतुल्ला ने अगस्त 2016 में मणिपुर के राज्यपाल (Manipur Governor) के रूप में शपथ ली थी। हेपतुल्ला ने 10 अगस्त को पद छोड़ दिया था, तब से यह पद खाली था हालांकि सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद (Ganga Prasad) को प्रभार दिया गया था, लेकिन प्रसाद के स्वास्थ्य कारणों के चलते अब नए राज्यपाल को नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े.. MP School: कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, शिक्षकों को भी निर्देश जारी

ला गणेशन  राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं और तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी (Tamil Nadu BJP) के अध्यक्ष पद पर भी कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पार्टी के लिए अलग-अलग पदों पर काम किया है। इनका जन्म तमिलनाडु में हुआ था। ला गणेशन RSS के प्रचारक भी रह चुके थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews