Transfer 2026: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ हुआ 40 से अधिक ACP का तबादला, आदेश जारी 

दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव हुआ है। एक साथ 44 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ नियुक्त किया गया है?
Transfer 2026

दिल्ली पुलिस में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक साथ 44 असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ़ पुलिस का तबादला (Delhi Police Transfer 2026) किया गया है। सभी को तत्काल प्रभाव से नया परिवार संभालने का निर्देश भी दिया गया है। स्थानांतरण और नियुक्ति से संबंधित आदेश संजीव कुमार सहगल, एसीपी/सीबी-1, पुलिस एस्टेब्लिशमेंट बोर्ड, पुलिस हेडक्वाटर दिल्ली द्वारा शनिवार को जारी किया गया है।

दो एसीपी को प्रमोट किया गया है। बाकी को अतिरिक्त प्रभार के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदीप सिंह को एसीपी, पीजी सेल/NED पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीरज कुमार ट्रैफिक को एसीपी ट्रैफिक पद का कार्यभार संभालेंगे। अमित जोशी को एसीपी DIU/NWD पद पर नियुक्त किया गया है।

श्यामजी श्रीवास्तव पीसीआर एसीपी को एसीपी, डीआईयू/आरडी पद की जिम्मेदारी दी गई है। एसीपी क्राइम पद पर पद पर मैग्नेश त्यागी को नियुक्त किया गया है। प्रवीण कुमार को एसीपी पीजी सेल एनडी पद पर भेजा गया है। एसीपी EOW पद की जिम्मेदारी अरविंद कुमार और सत्येंद्र कुमार संभालेंगे।

इन दो अधिकारियों को प्रोमोशन मिला  

  • संजय कुमार गौड़ को एसीपी, आरपी आरपी को प्रमोशन के बाद एसीपी सिक्योरिटी पद पर नियुक्त किया गया है।
  • प्रमोशन के बाद किरण पाल राणा को चौथी बटालियन एसीपी  से स्थानांतरित करके एसीपी सुरक्षा पद की जिम्मेदारी दी गई है।

इन पुलिस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी 

डीपीए एसीपी पद पर कार्यरत श्रीमती सीमा को एसीपी DIU/पीजी पेज/ओडी पद पर पद की जिम्मेदारी दी गई है। सीपी सेक्रेटेरिएट पुलिस हेडक्वाटर एसीपी पद का कार्यभार मनीष जोशी संभालेंगे। गगन भास्कर को एसीपी ट्रैफिक, भानु प्रताप सिंह को एसीपी डीआईयू/ओडी और संजय कुमार गुप्ता को एसीपी, NAV/DAP पद का प्रभार सौंपा गया है। तबादला सूची नीचे दी गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews