IRCTC के साथ घूमिये Tiger State MP, यहां जानिए टूर की बुकिंग डिटेल

IRCTC के साथ घूमिये Tiger State MP, यहां जानिए टूर की बुकिंग डिटेल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IRCTC ने मध्य पदेश (MP) के खूबसूरत और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों की सैर कराने का इस बार टूर प्लान (IRCTC Special Tour Package) बनाया है। खास बात ये है कि ये टूर प्रत्येक मंगलवार को जायेगा। ट्रेन के इस टूर पैकेज में यात्रियों को 3AC से यात्रा कराई जाएगी।

IRCTC ने इस बार मध्य प्रदेश को देखने की इच्छा रखने वालों के लिए स्पेशल टूर पैकेज बनाया है। IRCTC का ये स्पेशल ट्रेन टूर पैकेज 6 दिन और 5 रात का होगा जिसका किराया मात्र 15,650/- प्रति व्यक्ति से शुरू है, किराये के और भी स्लॉट हैं।

ये भी पढ़ें – Commonwealth Games 2022 : शूटिंग के नहीं होने से भारत को कितना नुकसान?, उठी थी खेलों को बॉयकॉट करने की मांग

IRCTC का ये टूर मुंबई से शुरू होगा और मध्य प्रदेश में अमरकंटक, कान्हा और जबलपुर होता हुआ वापस मुंबई में समाप्त होगा। खास बात ये है कि ये टूर प्रत्येक मंगलवार को मुंबई से जायेगा। इसमें यात्रियों को 3AC सुविधा के साथ यात्रा कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें – मंकीपॉक्स और चिकनपॉक्स के बीच ना हो कन्फ्यूज़, ऐसे करें दोनों में अंतर

यदि आप IRCTC के Sacred Madhya Pradesh टूर पैकेज (IRCTC Sacred Madhya Pradesh Tour Packages) का हिस्सा बनना चाहते हैं तो अपनी सुविधानुसार तारीख को देखते हुए जल्दी से IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर विजिट कर अपनी सीट रिजर्व करवा लीजिये, हर बार टूर में लिमिटेड सीट ही हैं।

ये भी पढ़ें – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहने पर भड़की BJP, सीएम शिवराज ने कही बड़ी बात, संसद में भी हंगामा

आपको बता दें कि अमरकंटक को तीर्थराज भी कहा जाता है यहाँ से मध्य प्रदेश की जीवनदायिनी परिवत्र गंगा का उद्गम होता है। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी के रूप में प्रसिद्ध जबलपुर के भेड़ाघाट में सफ़ेद मार्बल के बीच से बहनेवाला धुआंधार वाटर फॉल दुनियाभर के लोगों को आकर्षित करता है, वही मध्य प्रदेश का कान्हा नेशनल पार्क को Land Of Tigers कहा जाता है। मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा दिलाने में कान्हा नेशनल पार्क का बहुत बड़ा योगदान है।

ये भी पढ़ें – MP Weather : प्रदेश के 46 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews