
UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश के मौसम में एकदम से बदलाव आ गया है। पश्चिम विक्षोभ के असर से पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश,आंधी और बिजली का असर देखने को मिला। फिलहाल 13 मई तक मौसम का मिजाज यूहीं बने रहने का अनुमान है। आज बुधवार को पूर्वी-पश्चिमी यूपी के 32 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। इसके बाद मौसम साफ होने का अनुमान है, पारे में भी वृद्धि हो सकती है।
आज इन जिलों में बारिश-आंधी के आसार
- आज 8 मई को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में गरज चमक के साथ बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है। आज कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर और गाजीपुर में बादल गरजने, बिजली गिरने और आंधी चलने की संभावना है।
- आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा ,बलरामपुर , श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर और उसके आसपास के इलाकों में भी बादल गरजने बिजली गिरने के साथ तेज हवा आंधी चलने की संभावना है।इस दौरान दोनों हिस्सों में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है।
9 से 11 मई के बीच ऐसा रहेगा मौसम का हाल
- यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 9 मई को पूर्वी यूपी में कुछ जगहों और पश्चिमी यूपी में अधिकतर जगहों पर बादल गरजने, कुछ जगह बारिश, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज चलने के आसार है। वही 10 और 11 मई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अधिकतर जगहों पर बारिश होने की संभावना है।
- 11 मई को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर बारिश हो सकती है। इस दिन दोनों हिस्सों में कई जगहों पर बादल गरजने और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने के आसार है। 12 और 13 मई को कहीं कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ होने का अनुमान है। तापमान में भी वृद्धि हो सकती है।
जानिए आज कहां कितना रहेगा तापमान
- लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
- बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेतबलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23- 24 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
- फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 38-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
- बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 20-23 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
- आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

