UP Weather : गंगा ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड, 41 जिलों में अलर्ट, पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना, जानें अपने जिले का हाल

up weather

UP Weather News Today 17 July 2023 : उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश कहर बरपा रही है, अधिकांश जिलों के हालात ख़राब हैं, कई जगह जलभराव तो कई जगह बाढ़ के हालात बने हुए हैं, उधर मौसम विभाग ने आने वाले 72 घंटों में प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है, राज्य में यमुना और गंगा नदी के अलावा कई अन्य नदियों का भी जल स्तर बढ़ रहा है, गंगा ने तो पिछले 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, भारत मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को राज्य के 41 जिलों में बारिश की संभावना को देखते हुए  अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद बारिश के कारण बने हालत पर नजर बनाये हुए हैं।

IMD ने जारी किये रेड और ऑरेंज अलर्ट 

भारी बारिश ने उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। आने वाले 72 घंटे प्रदेश में सभी को चौकन्ना और सावधान रहने के लिए कहा गया है मौसम विभाग ने इस दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, मौसम विभाग ने इसीलिए अलग अलग जगह रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किये है।

पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17 जुलाई को आज भारी बारिश की सम्भावना जताई है, 18 और 19 जुलाई को यूपी के लगभग सभी जिलों में बारिश हो सकती है वहीं 20 और 21 जुलाई को आसार हैं कि पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर और पूर्वी यूपी में एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

इन 41 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी  

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग की मानें तो मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फरुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया,  बागपत, मरेठ, हरदोई, गाजियबाद, नोएडा, रायबरेली, अमेठी, चित्रकुट, कौशांबी, प्रयागराज, जौनपुर, संत रवि दास नगर, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र , बुलंदशहर, बदायूं, अलीगढ़, कासगंज, एटा, हाथरस, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, बांदा और आसपास के इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है आईएमडी (IMD) ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

गंगा ने तोडा 12 साल का रिकॉर्ड, यमुना सहित अन्य  नदियां भी उफान पर

पूरे प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा के जल स्तर को बढ़ा दिया हैं, गंगा ने पिछले 12 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। सिंचाई विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 2010 में बदायूं के कचलाब्रिज पर गंगा का जल स्तर अधिकतम 162.79 मीटर था। लेकिन इसमें गत दिवस 162.80 मीटर के स्तर को छू लिया। गंगा के अलावा के यमुना, सरयू, रामगंगा आदि नदियां भी उफान मार रही हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews