
UP Weather Update Today 11 April 2024: उत्तर प्रदेश के मौसम ने फिर करवट बदली है, चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप के बीच कल बुधवार को कई हिस्सों में तेज आंधी चली, बादल छाए रहे कई जगह बारिश भी हुई जिसने पारे को थोडा नीचे गिरा दिया है। मौसम विभाग की माने तो आज गुरुवार को अलग अलग हिस्सों में मौसम के तेवर बदले हुए दिखेंगे, कहीं कहीं बुधवार जैसा मौसम रहेगा तो कहीं कहीं मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 13 अप्रैल के बादम मौसम में फिर बदलाव आएगा।
फिर बदलेगा मौसम
IMD ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि आज गुरुवार 11 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक मौसम के साफ बने रहने के आसार दिखाई दे रहे हैं, दिन में तेज धूप खिलने की संभावना हैं वहीं 12 अप्रैल को मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं लेकिन 13 अप्रैल से मौसम फिर करवट लेगा ।
इन जगहों पर बारिश की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक 13 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, यहाँ बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। मौसम विभाग ने 13 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कुछ जगह बारिश की चेतावनी जारी की है इसके साथ ही 14 अप्रैल को पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
बुधवार को अचानक बदला मौसम
पिछले 24 घंटों के हाल बताते हुए मौसम विभाग ने कहा कि सुबह से तेज धूप ने परेशान किया लेकिन दोपहर बाद एक दम से मौसम बदला, आसमान में बादल छा गए, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से आंधी चलने लगी, अचानक आये इस बदलाव से लोग परेशान हो गए, धूलभरी आंधी ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया, कुछ जगह बूंदा बांदी और बारिश भी हुई। उधर बादल छाने और बूंदा बांदी का असर तापमान पर भी पड़ा और पारा थोडा नीचे खिसक गया।
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

