Delhi Metro : एक बार फिर दिल्ली मेट्रो में हंगामा, सीट को लेकर हुए विवाद के बाद महिला ने की अपशब्दों की बौछार

Delhi Metro : एक बार फिर दिल्ली मेट्रो में हंगामा, सीट को लेकर हुए विवाद के बाद महिला ने की अपशब्दों की बौछार

Dispute between two women in Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो में नाच गाना, लड़ाई झगड़े और ऐसी ही घटनाएं अब इतनी आम हो चुकी हैं कि लगता है जैसे लोग अपना सारा परफॉर्मेंस या फिर गुस्सा इसी जगह उतारने आते हैं। अब फिर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो महिलाओं के बीच कहासुनी के बाद उनमें से एक बुरी तरह बिफर पड़ी।

इस वीडियो से पता चलता है कि सीट पर बैठने की बात को लेकर दोनों में कुछ तकरार हुई। इसके बाद उनमें से एक महिला तो शांत बैठ गई लेकिन दूसरी वाली तेज़ आवाज में चिल्लाने लगी। वो पहली महिला पर बुरी तरह बिगड़ी हुई थी और इस दौरान उसने काफी अपशब्द भी कहे। काफी देर तक उसकी बातें सुनने के बाद पहली महिला कहती है ‘जूता उठाकर मारूंगी।’

बस इतना सुनना था कि दूसरी महिला और भड़क जाती है और कहती है कि ‘जूते की बात कर रही है, जूते के जमाने गए। आजकल बंदूकें चलती है।’ इसी बीच एक युवक आता है और वो बीचबचाव की कोशिश करता है। अपशब्द बोल रही महिला को वो समझाने की कोशिश करता है लेकिन वो को किसी की सुनने के राजी ही नहीं और उसपर भी भड़क जाती है। एक और युवती भी आकर उसे चुप कराने की कोशिश करती है लेकिन महिला उसकी भी नहीं सुनती। वीडियो ट्विटर पर प्रिया सिंह नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews