सोमवार के बाद फिर करवट लेगा राजस्थान का मौसम, एक साथ सक्रिय होंगे 2 सिस्टम, बादलों की आवाजाही, कई जिलों में बारिश के भी आसार, जानें अपडेट

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update 9 March 2024 : अगले हफ्ते से एक बार फिर राजस्थान का मौसम बदलने वाला है। 10-12 मार्च को एक साथ 2 नए सिस्टम के सक्रिय होने से बादल छाएंगे और बारिश की भी संभावना बनी हुई है। फिलहाल शेखावाटी सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में 10 मार्च तक मौसम सामान्य रहने की संभावना है।लेकिन 12 से 14 मार्च के बीच पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।हालांकि किसी भी जिले में ओले गिरने की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

एक साथ सक्रिय हो रहे 2 पश्चिमी विक्षोभ, फिर बिगडेगा राजस्थान का मौसम

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 13 मार्च के बीच सक्रिय होने वाले 2 पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश होगी। खास करके इसका असर श्रीगंगानगर, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, चूरू में देखने को मिलेगा।प्रदेश में उत्तरी- पूर्व इलाकों में बारिश के ज्यादा संभावना है। बारिश और मौसम तंत्रों के प्रभाव से सर्द हवाओं के चलने और ठंड बढ़ने के भी आसार है।आगामी पांच दिनों में धीरे-धीरे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। 9 और 10 मार्च को कुछ इलाकों में सतही तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इन हवाओं की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

 अगले हफ्ते से फिर बारिश का दौर

  • राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक,  राज्य के कुछ भागों में आगामी दिनों में दो कमजोर बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।पहले कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 10 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है लेकिन बारिश के आसार नहीं है।
  • दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 13-14 मार्च को सक्रिय होने वाला है, जिसक असर पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में देखने को मिलेगा।इसके प्रभाव से जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में 13 मार्च को बादल छाए रहने और छिटपुट स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।शेष भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews