लूट के आरोपी पकड़ने गई पुलिस पर लोगों ने किया हमला, देखें वीडियो

लूट के आरोपी पकड़ने गई पुलिस पर लोगों ने किया हमला, देखें वीडियो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में आए दिन चोरी लूटपाट और धोखाधड़ी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। वही आज जब लूट की घटना के आरोपी को पकड़ने पुलिस उसके घर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया। पूरी घटना भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र के अमन कॉलोनी की है, जहां पुलिस जैसे ही लूट के आरोपियों को पकड़ने उनके घर पहुंची, वहां पर कुछ महिलाओं ने पुलिस पर हमला बोल दिया और आरोपियों को छुडाने लगी, जिसके बाद पुलिस को बीच-बचाव करने के लिए हवाई फायरिंग का सहारा लेना पड़ा। इस मामले को लेकर पुलिस ने 1 दर्जन से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

दरअसल, पूरा मामला सागर जिले की खुरई का है, जहां धोखाधड़ी की घटना में 11 से 12 नवंबर की रात को तीन से चार लोगों ने चेकिंग के नाम पर 7 लाख रुपए का सोना चोरी कर लिया था, जिस पर खुरई पुलिस ने धारा 420-34 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। वही पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। वहीं सीसीटीवी फुटेज में जो मोटरसाइकिल दिखाई दे रही थी उसका नंबर भोपाल के इरानियों का निकला, जिसके आधार पर खुरई पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए भोपाल पहुंची थी।

खुरई पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए भोपाल के गांधीनगर, छोला और निशातपुरा के पुलिस बल को लेकर सुबह 7:00 बजे आरोपी रिजवान के घर पहुंचे थी, इसी दौरान ईरानी महिला और पुरुषों ने पुलिस पर लाठी और डंडों से हमला कर दिया, साथ ही उन पर मिर्ची पाउडर और पत्थर फेंकने लगे। पुलिस को अपनी रक्षा करने के लिए चार से पांच राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

बता दें कि पुलिस पर हुए हमले की जानकारी लगते ही भोपाल डीआईजी इरशाद वली घटना स्थल पर पहुंचे और इस संबंध में जानकारी जुटाने लगे। वहीं पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथी निशातपुरा पुलिस द्वारा एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews