12.46 लाख कर्मचारियों- पेंशनर्स को CM का तोहफा, 2% DA बढ़ा, 4 महीने का एरियर, जून में खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

Rajasthan DA Hike: राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी है। केंद्र के बाद अब राज्य की भजनलाल सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) की दरों में 2 फीसदी वृद्धि का ऐलान किया है।
employee news

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने गुरुवार (23 अप्रैल 2026) को राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते एवं महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। अब प्रदेश में सातवें वेतनमान के अंतर्गत राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों को 1 जनवरी 2026 से 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता अथवा मंहगाई राहत देय होगी।

कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में लिए गए इस संवेदनशील निर्णय से राज्य सरकार पर लगभग 1156 करोड़ रुपये का वार्षिक वित्तीय भार आएगा। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर के महीने में राजस्थान सरकार ने 7वें वेतन आयोग के तहत आने वाले कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते व राहत में 3% की वृद्धि की थी, जिसके बाद डीए 55% से बढ़कर 58% हो गया। नई दरें जुलाई 2025 से लागू की गई।

जनवरी से अप्रैल तक के एरियर का भी होगा भुगतान

कर्मचारियों को आगामी जून में देय मई 2026 के वेतन से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान किया जाएगा । इसके अलावा 01 जनवरी से 30 अप्रेल 2026 तक चार माह की राशि संबंधित कर्मचारियों के सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जाएगी। वहीं पेंशनरों को 01 जनवरी 2026 से महंगाई राहत का नकद भुगतान किया जायेगा। इस निर्णय से लगभग 7.02 लाख कर्मचारी एवं 5.44 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। पंचायत समिति तथा जिला परिषद के कर्मचारियों को भी इस बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews