MP RISE 2025: सीएम डॉ मोहन यादव बोले- 30,402 करोड़ के निवेश से 35,520 लोगों को मिलेगा रोजगार, कहा- रतलाम को मिलेगी नई पहचान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज MP RISE 2025 कॉन्क्लेव में आकांक्षी युवाओं को जॉब ऑफर लेटर का वितरण कर बधाई व उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
MP RISE 2025

मध्य प्रदेश में उद्योग और रोजगार को बढ़ावा देने के क्रम में रतलाम में एमपी राइज 2025 (MP RISE 2025) का आयोजन किया,रतलाम में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विशेष रूप से शामिल हुए उन्होंने कहा RISE 2025 यानि Regional Industry, Skill and Employment Conclave से रतलाम और इसके आसपास के क्षेत्र का विकास होगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा, उन्होंने बताया कि इस कॉन्क्लेव में कुल 30402 करोड़ के निवेश के एमओयू हुए है जिनसे 35,520 लोगों को रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रतलाम के पोलो ग्राउंड में आयोजित “एमपी राइज 2025” कॉन्क्लेव का शुभारंभ  किया। उन्होंने कहा अनंत संभावनाओं की भूमि है मध्य प्रदेश, आज हम जगह रतलाम में मौजूद हैं इसका भी समृद्ध शाली इतिहास है राजशाही के समय में ये चरों तरफ से बड़े बड़े राजघरानों से घिरा था लेकिन व्यापर व्यवसाय में इसलि अलग पहचान थी।

रतलाम अब स्किल, स्केल और स्टार्टअप के लिए भी जाना जायेगा 

मुख्यमंत्री ने कहा रतलाम के सेव, साड़ियां और सोना प्रसिद्ध हैं, लेकिन अब स्किल, स्केल और स्टार्टअप के लिए भी रतलाम जाना जाएगा, बहुत जल्दी ही रतलाम और इसके आसपास उद्योगिक इकाइयों की स्थापना से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे,  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 329 हेक्‍टेयर के 242 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले 16 नवीन औद्योगिक क्षेत्रों का सिंगल क्लिक द्वारा भूमिपूजन व लोकार्पण किया।

47 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और लोकार्पण 

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सिंगल क्लिक के माध्यम से 4.15 लाख से अधिक हितग्राहियों को 3861 करोड़ रुपये का ऋण वितरण किया, साथ ही एसआरएफ ग्रुप को भूमि आवंटन के लिए लेटर ऑफ इंटेंट प्रदान कर बधाई व शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 1670 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की 47 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनके माध्यम से 3780 से ज्यादा नए रोजगार सृजित होंगे।

सहयोग के लिए बैंकों का सम्मान 

डॉ. मोहन यादव द्वारा MSME स्वरोजगार क्रेडिट योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट ऋण वितरण एवं सहयोग के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के तरण सिंह जीरा को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा एवं बैंक ऑफ इंडिया को भी MSME सेक्टर में सक्रिय भागीदारी के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

इन आंकड़ों पर भी एक नजर 

  • एमपी राइज 2025 कॉन्क्लेव रतलाम में मुख्यमंत्री ने 140 औद्योगिक इकाइयों को 425 करोड़ रुपये की वित्‍तीय सहायता का सिंगल क्लिक से वितरण किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 73.43 हेक्‍टेयर के ₹104 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले 10 राज्‍य क्‍लस्‍टर एवं अलीराजपुर सीएफसी का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
  • मुख्यमंत्री ने कॉन्क्लेव में MSME विभाग अंतर्गत जिला निवाड़ी, आगर मालवा और रायसेन के नवीन डीटीआईसी कार्यालयों का सिंगल क्लिक द्वारा लोकार्पण किया।

महाराष्ट्र के बंदरगाहों पर सुविधा के लिए सरकार प्रयासरत 

मध्य प्रदेश को जल्द मिलेगी एयर कार्गो की सौगात

अब ये भी होगी रतलाम की पहचान 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews