Ratlam News – झूलेलाल प्रीमियम लीग का रंगारंग आगाज, दूधिया रोशनी में हुए मैच 

Ratlam News – झूलेलाल प्रीमियम लीग का रंगारंग आगाज, दूधिया रोशनी में हुए मैच 

रतलाम, सुशील खरे। ऊपर चंद्रमा अपनी छटा बिखेर रहा था तो उसके ठीक नीचे सिंधु नगर खेल मैदान दूधिया रोशनी से चहूं ओर जगमगा रहा था और उस पर मैदान के हर कोने से उठता जोश मय हुड़दंग भरा उल्लास, ऐसा लगा मानो सिन्धी समाजजन ख़ुशी की भांग चढ़ाए हुए हैं और वे रंग जाना चाहते हैं खुशी के हर रंग में, चाहे वे बुजुर्ग हो, महिलाएं हो, युवा हो या छोटे छोटे बच्चे। हर उम्र का इंसान अपने अपने परिवार व दोस्त संग फुल मस्ती, मजाक ओर हँसी ठिठोली करता दिखा । हँसी का यह दौर देर रात्रि तक मैदान पर चला। मौक़ा था झूलेलाल प्रीमियर लीग (JLL) का।

संत कंवरराम सिन्धी युवा मंच के बैनर तले आयोजित होने वाली झूलेलाल प्रीमियर लीग (JLL) का यह दूसरा वर्ष हैं। सिन्धी समाज के मीडिया प्रभारी मुकेश नैनानी के अनुसार JPL में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। श्री गुरुनानक सिंधु मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता के मैच दूधिया रोशनी में खेले जायेंगे। प्रतियोगिता के संयोजक विनोद करमचंदानी की परिकल्पना पर आधारित प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ी व दर्शक सिन्धी समाज के ही होंगे जिससे सम्पूर्ण समाज अपने आने परिवार के साथ बैठकर मैच का लुत्भ उठा सकें। मंच के संरक्षक हीरालाल करमचंदानी व मुरली अवतानी हैं।

ये भीपढ़ें- Mp News :राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने खजुराहो के मंदिरों के प्रिंट वाली साड़ी की लॉन्च

प्रतियोगिता की शुरुआत भगवान झूलेलाल (Jhulelal) व माँ सरस्वती (Saraswati) के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। समाजसेवी मुरली अवतानी, हीरालाल एवं मुरली करमचंदानी, देवानंद खत्री, पवन भाग्यवानी, एफ एम धनवानी ने भगवान झूलेलाल व माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया और दीप प्रज्वलन किया। स्वागत भाषण देते हुए  संयोजक विनोद करमचंदानी ने प्रतियोगिता की जानकारी दी। उद्धघाटन समारोह को मुरली अवतानी, हीरालाल करमचंदानी, एफ एम धनवानी ने संबोधित करते हुए एक अच्छा प्रयास बताया व इसे और भव्य रूप देने की बात कहीं।

ये भी पढ़ें – Coronavirus: मप्र में बढ़ता कोरोना का कहर, होशंगाबाद-पचमढ़ी का मेला स्थगित

प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच रतलाम सुपर किंग्स व 8 स्टेनगर के बीच एवं यंग स्टार क्रिकेट क्लब व मातेश्री क्लब बीच खेला गया क्रिकेट मुकाबला हुआ, जिसमें 8 स्टेनगर व मातेश्री क्लब विजयी रहे।  इस अवसर पर अतिथि धनवानी व रमेश नाथानी ने बेस्ट बॉलर एवं बेस्ट कैच पकड़ने वाले को 500-500 रुपये देने की घोषणा की । क्रिकेट की कमेंट्री जय सोमनानी ने की । आभार प्रदर्शन संयोजक विनोद करमचंदानी ने किया। कार्यक्रम में समाजसेवीचंदू शिवानी, मुकेश नैनानी, रमेश नाथानी, भगवान भाई त्रिलोकचंदानी, मन्नू शिवानी, नेवन्द बहरवानी, आनंद कृष्णानी, मुरली करमचंदानी, जगदीश मनसुखानी, विजय शिवानी, सुनील त्रिलोकचंदानी, हाशू कल्याणी विशेष रूप से मौजूद थे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews