संकष्टी चतुर्थी के मौके पर इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, चढ़ाया गया सवा लाख लड्डुओं का भोग

khajrana

Sankashti Chaturthi 2024: हिंदू धर्म में हर तिथि का विशेष महत्व है। 29 जनवरी 2024 आज संकष्टी चतुर्थी का त्यौहार मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान गणेश को समर्पित रहता है। विघ्नहर्ता भगवान गणेश के नाम का इस दिन निर्जला व्रत रखा जाता है। इस मौके पर इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में संकष्टी चतुर्थी का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिर के गर्भ ग्रह में भगवान गणेश की प्रतिमा को फूलों और मालाओं से सजाया है। भक्तों ने गणेश जी को मोदक लड्डू और अनुभव अर्पित किए।

भगवान गणेश के दर्शन पाने के लिए सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं की खजराना मंदिर में भीड़ उमड़ी। आज के दिन महिलाएं अपने पति व संतान की लंबी आयु और उनके संकटों को दूर करने के लिए व्रत रखती हैं। साथ ही साथ चंद्रोदय होने पर चंद्र देवता को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं।

इंदौर में तिल चतुर्थी मेला

तिल चतुर्थी एक महत्वपूर्ण हिंदू त्यौहार है जो भगवान गणेश को समर्पित है यह हर साल माघ महीने की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इंदौर में तिल चतुर्थी मेला खजराना गणेश मंदिर में आयोजित किया जाता है। तिल चतुर्थी मेला का आरंभ हो रहा है। मेले की शुरुआत सुबह 10 बजे ध्वज पूजन के साथ हुई । कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा मंदिर में ध्वज पूजन किया गया। सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया गया।

मेले के मुख्य आकर्षण

भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना- मंदिर में पंडितों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है। भक्तों ने गणेश चालीसा, आरती और स्तुति का पाठ किया।
तिल-गुड़ के लड्डुओं का भोग – भगवान गणेश को तिल-गुड़ के लड्डुओं का भोग लगाया जाता है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम – मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। भजन-कीर्तन और नृत्य प्रस्तुतियों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मेला – मंदिर के आसपास एक मेला भी आयोजित किया जाता है, जिसमें भक्त विभिन्न प्रकार के सामान खरीद सकते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews