गणेश चतुर्थी 2022: इन फूलों को भगवान गणेश पर चढ़ाना होगा शुभ, होगा बंपर लाभ, ये फूल हैं बप्पा को प्रिय

indore, anant chaturdarshi

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हिन्दू धर्म में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2022) का बहुत खास महत्व होता है। भारत में 31 अगस्त 2022 से गणेश चतुर्थी का त्योहार शुरू हो रहा है, इसकी तैयारियां भी घर-घर में शुरू हो चुकी है। 9 सितंबर 2022 को गणेश चतुर्थी का समापन होगा। इससे पहले 10 दिनों तक गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना श्रद्धा भाव और भक्ति से की जाती है। यह त्यौहार देश के कई भागों में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।

यह भी पढ़े… Post Office की इस स्कीम में 100 रुपए से शुरू करें निवेश, मिलेगा लाखों का रिटर्न

इस अवसर पर भगवान गणेश को उनके प्रिय मोदक और लड्डू का भोग भी लगाया जाता है, लेकिन बहुत कम लोगों को ही पता होता है की भगवान गणेश के प्रिय फूल क्या है। यदि आपको भी इस बात की नहीं है तो आपके लिए खबर बहुत काम की साबित हो सकती है। तो आइए जानें भगवान गणेश के प्रिय फूल के बारे में।

ऐसे फूल चढ़ाना होगा शुभ

पुरानी कथाओं के मुताबिक पुरानी कथाओं के मुताबिक भगवान गणेश को पीले और लाल रंग के फूल बहुत ज्यादा प्रिय होते हैं। लाल और पीले रंग के फूल जैसे की गुड़हल गेंदे का फूल आओ भगवान गणेश पर चढ़ा सकते हैं। इसके अलावा आप बप्पा पर सफेद और नीले रंग का फूल भी चढ़ा सकते हैं।

यह भी पढ़े… AFMS Recruitment 2022: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 420 पदों पर निकली भर्ती, यहाँ जानें डिटेल्स

भूलकर भी ना चढ़ाए ये फूल

ऐसा माना जाता है कि गणेश जी को केतकी का फूल नहीं चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से बुरे परिणाम मिल सकते हैं। क्योंकि के भगवान को केतकी का फूल अप्रिय है। इसीलिए यदि आप घर में गणेश पूजा कर रहे हैं तो भूल से भी गणपति बप्पा पर केतकी के फूल ना चढ़ाएं। साथ ही बासी फूलों को चढ़ाना भी बहुत शुभ माना जाता।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों का दावा नहीं करता है। कृपया विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews