वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 25 लाख की 38 मोटरसाइकिल बरामद, 9 गिरफ्तार

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 25 लाख की 38 मोटरसाइकिल बरामद, 9 गिरफ्तार

सतना, पुष्पराज सिंह बघेल। एसपी ऑफिस में रीवा रेंज के आईजी ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान 25 लाख कीमत की 38 मोटर साइकल के साथ 9 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

छतरपुर- प्रभारी मंत्री ने कहा “ट्रांसफर में पारदर्शिता रखने 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया”

एसपी ऑफिस में शुक्रवार की दोपहर रीवा रेंज के आईजी उमेश जोगा वाहन चोरी का बड़ा खुलासा करते हए बताया कि सतना पुलिस की सक्रियता के चलते 9 आरोपी गिरफ्तार किये गए हैं। इनके पास से 25 लाख कीमत की 38 मोटर साइकल बरामद की गयी है। गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों से सतना जिले में वाहन चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम दिया गया जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई और 8 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर मैहर देवीजी बस स्टैंड से 5 लोगो को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के बाद वाहन चोर गिरोह का बड़ा खुलासा हुआ है। इस बड़ी सफलता पर आईजी रीवा ने सतना एसपी धर्मवीर सिंह व मैहर थाना प्रभारी विद्याधर पण्डेय सहित उनके स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

[dgv_vimeo_video id=”573127977″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews