लोकतंत्र पर सवाल? चुनाव के बीच ये क्या बोल गए शिवपुरी के ADM साहब, वीडियो वायरल

SHIVPURI ADM VIDEO VIRAL

भोपाल/शिवपुरी, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में आज नगरीय निकाय चुनाव (MP Urban Body Elction 2022) का आखिरी चरण है, इसके लिए वोटिंग का सिलसिला जारी है, इसी बीच शिवपुरी के एडीएम और उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रकाश शुक्लाका एक वीडियो तेजी से वायरल (Shivpuri ADM Video Viral)हो रहा है, जिसमें वे नेताओ, चुनाव और लोकतंत्र पर सवाल खड़े करते नजर आ रहे है।

यह भी पढ़े.. MPPSC: उम्मीदवारों के लिए नई अपडेट, इन पदों पर निकली है भर्ती, 10 अगस्त लास्ट डेट, जाने आयु-पात्रता

इस वायरल वीडियो में जिला उप निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर उमेश शुक्ला बोल रहे है कि वोट डालना सबसे बड़ी गलती है ,हमने आपने वोट डालकर क्या किया? कितने भृष्ट नेता पैदा कर दिए है? वोट डालना गलती, लोकतंत्र ही हमारे देश की सबसे बड़ी गलती है । बताया जा रहा है कि यह वीडियो गत दिवस उस समय बनाया गया जब कुछ निर्दलीय प्रत्याशी शासकीय मत पत्र कम होने की मांग को लेकर अधिकारी के पास पहुचे थे ।

यह भी पढ़े.. MPPSC: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, इंटरव्यू की सूचना जारी, 37 पदों पर होनी है भर्ती, जानें डिटेल्स

यह वीडियो सोमवार का एडीएम के केबिन का बताया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है , लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पीछे नारों की गूंज भी सुनाई दे रही है।वही आज 13 जुलाई को नगरीय निकाय के दूसरे चरण का मतदान चल रहा है और ऐसे में एसडीएम का वीडिया वायरल होना कई सवाल खड़े कर रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”729457186″]

(Note- MP Breaking News इस वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है)

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews