
Sidhi News : गुजरात के कच्छ जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक मिट्टी की खदान धंसने से तीन लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद आसपास के इलाके में अफरा- तफरी मच गई है। बता दें कि कच्छ जिले के खावड़ा में शुक्रवार शाम को मिट्टी के खदान में खुदाई हो रही थी। जिसमें काफी संख्या में लोग काम कर रहे थे तभी अचानक मिट्टी की खदान धंसने से जेसीबी ऑपरेटर सहित दो अन्य की दबने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सीधी के निवासी थे मृतक
बता दें दोनों मृतक ज्ञानेंद्र प्रसाद और अशोक कुमार पटेल मध्यप्रदेश के सीधी के निवासी थे। वहीं, एक मृतक जयसिंह निवासी रीवा जिले के हनुमना के ग्राम पिपराही गांव का रहने वाला था। घटना के बाद राहत बचाव टीम द्वारा इन्हें बाहर निकाल लिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विधायक ने किया दुख प्रकट
वहीं, सिहावल विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व पंचायत मंत्री कमलेश्वर पटेल ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है। सरकार से मृतकों के परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।
गुजरात के कच्छ में मिट्टी की खदान धंसने से सीधी जिले के तीन श्रमिकों की दर्दनाक मौत से बहुत दुख हुआ। सिहावल विधानसभा निवासी श्रमिक श्री अशोक कुमार पटेल,ग्राम देवगांव,श्री ज्ञानेंद्र प्रसाद कोल ग्राम बल्हया सहित अन्य एक की मौत मौके पर हुई।
..2— Kamleshwar Patel (@Kamleshwar_INC) December 25, 2022
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

