Asia Cup 2022: एशियन देशों में फिर होगा मुकाबला, ACC ने की क्रिकेट टूर्नामेंट के तारीख की घोषणा

Asia Cup 2022: एशियन देशों में फिर होगा मुकाबला, ACC ने की क्रिकेट टूर्नामेंट के तारीख की घोषणा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने एशिया कप 2022  (Asia Cup 2022) कि तारीख की घोषणा कर दी है। एशियन क्रिकेट काउंसिल द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस साल एशिया कप 2022 टूर्नामेंट की मेजबानी श्रीलंका करेगा। 27 अगस्त को टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आयोजित किया जाएगा और 11 सितंबर को फाइनल राउन्ड होगा। ट्विटर के जरिए एशियन क्रिकेट काउंसिल ने टूर्नामेंट की जानकारी साझा की है।

यह भी पढ़े… BCCI: जय शाह 2024 तक रहेंगे ACC के प्रेसिडेंट, पंकज खिमजी बनाए गए नए Vice President

जानकारी के लिए बता दें कि टूर्नामेंट  टी20 (T-20 )  के फॉर्मेट में खेला जाएगा जिसमें एशिया के 6 टीम हिस्सा बनेंगी। बता दें कि यह टूर्नामेंट का 15 वा संस्करण होगा। इसी बीच भारत-पाकिस्तान के बीच का मुकाबला भी देखने को मिल सकता है।  वैसे तो भारत एशिया कप में पहले भी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर चुका है, तो वहीं इस साल मेजबानी करने वाला देश श्रीलंका अब तक 5 बार एशिया कप को अपने नाम कर चुका है। पाकिस्तान की बात करें तो अब तक पाकिस्तान सिर्फ दो बार ही इस टूर्नामेंट में अपनी जीत हासिल कर पाया है।

यह भी पढ़े… ICC Women’s World Cup 2022: AUS ने दी भारत को मात, 6 विकेट से हराकर दर्ज किया सेमीफाइनल में नाम

इस टूर्नामेंट में एशिया की 6 टीम में शामिल होती हैं।  जिसमें भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान भी हिस्सा बनते  हैं। 2020 में एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में होने वाला था लेकिन कोरना महामारी के कारण इसे 2020 और 2021 में डाल दिया गया था और अब 2022 में इसका आयोजन श्रीलंका में किया जाएगा।  शनिवार को एशियन क्रिकेट काउंसिल द्वारा कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं, जिसमें जय शाह के कार्यकाल को भी बढ़ाने का फैसला शामिल है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews