IPL 2026 से बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान बाहर, BCCI के निर्देश पर KKR ने लिया बड़ा फैसला

भारत में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के विरोध के चलते KKR ने बड़ा फैसला लिया है। 3 जनवरी 2026 को KKR ने रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया है। इसकी जानकारी KKR ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर दी।
Mustafizur Rahman

भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग आईपीएल 2026 (IPL) का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी में हुआ था जहां सभी फ्रेंचाजियों ने खिलाड़ियों पर बोली लगाकर टीम में शामिल किया था। वहीं बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके साथ ही मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल में अब तक बिकने वाले सबसे महंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी बन गए लेकिन बांग्लादेश में फैली हिंसा में हिंदू युवक की हत्या और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के कारण भारत में मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल में खेलने को लेकर विरोध होने लगा था।

बता दें कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के बाद वहां अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर भारत ने चिंता जताई थी। इसके बाद से ही मुस्तफिजुर रहमान की IPL 2026 में भागीदारी को लेकर BCCI पर दबाव बढ़ता जा रहा था। इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई थी और कुछ सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने मौजूदा हालात में बांग्लादेशी खिलाड़ी को शामिल करने पर सवाल उठाए थे। इस आलोचना का दायरा केकेआर के मालिक और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान तक भी पहुंच गया था।

KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को किया रिलीज

भारत में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के विरोध के चलते अब KKR ने बड़ा फैसला लिया है। 3 जनवरी 2026 को KKR ने रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया है। इसकी जानकारी KKR ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर दी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मुस्ताफिजुर को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद केकेआर की ओर से ये फैसला लिया गया।

KKR ने जारी किया आधिकारिक बयान

कोलकाता नाइट राइडर्स ओर से आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि केकेआर ये पुष्टि करती है कि आईपीएल की नियामक संस्था के तौर पर BCCI/IPL ने आगामी सीजन से पहले फ्रेंचाइजी को मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया था।

KKR ने आगे कहा कि BCCI के निर्देशों के तहत सभी जरूरी प्रक्रियाओं और परामर्श के बाद रिलीज करने का फैसला किया गया। BCCI ने IPL नियमों के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स को एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी शामिल करने की अनुमति दी है। इस बारे में आगे की जानकारी समय पर साझा की जाएगी।

बता दें कि हाल ही में आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर ने KKR के मालिक शाहरुख खान पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि जिस देश ने तुम्हें सुपरस्टार बनाया, आपने उसे यह नतीजा दिया है। वहीं शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि शाहरुख खान को बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम से हटाना चाहिए।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews