ICC ODI Ranking : विराट कोहली और रोहित शर्मा ने लगाई छलांग, देखे टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट

ICC ODI Ranking : विराट कोहली और रोहित शर्मा ने लगाई छलांग, देखे टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट

ICC ODI Ranking : श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही तीन एक दिवसीय मैचों की श्रंखला में पहला ODI जीतकर भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली, इसके साथ ही इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले विराट कोहली और रोहित शर्मा को रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है, कोहली ने 2 पायदान की छलांग लगाईं है जबकि रोहित एक पायदान ऊपर चढ़े हैं।

भारत ने कल मंगलवार को गोवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए 50 ओवरों के एक दिवसीय क्रिकेट मैच ने 67 रनों से जीत हासिल की, इस जीत में विराट कोहली ने 87 गेंद पर शानदार 113 रन बनाये और कप्तान रोहित शर्मा ने 67 गेंदों पर 83 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

विराट – रोहित को रैंकिंग में फायदा

विराट और रोहित को अपनी इन दोनों पारियों का फायदा मिला और आईसीसी की ताजा वन डे रैंकिंग में दोनों ऊपर खिसक गए, ICC ने आज ODI रैंकिंग जारी की जिसमें, अभी भी पाकिस्तान के खतरनाक खिलाड़ी बाबर आजम 981 अंकों के साथ टॉप पर बने हुए है, दुनिया के 10 टॉप 10 बल्लेबाजों की सूची भारत के विराट कोहली ने दो पायदान की छलांग लगाते हुए 726अंकों के साथ छठवें स्थान पर जगह बनाई तो वहीं रोहित शर्मा ने एक पायदान ऊपर खिसक कर 715 अंकों के साथ आठवें स्थान पर जगह बनाई।

दसुन शनाका ने लगाई बड़ी छलांग

आपको बता दें कि ये मैच श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका के लिए भी बहुत फायदे का साबित हुआ, शनाका ने एक छोर पर टिके रहकर शानदार शतक बनाया हालाँकि उनकी टीम मैच हार गई लेकिन उनकी रैंकिंग में बहुत फायदा मिला, दसुन शनाका 21 पायदान की छलांग लगाकर 61 वें पायदान पर पहुँच गए ।

ये हैं दुनिया के टॉप 10 बल्लेबाजों के नाम

1 – बाबर आजम (पाकिस्तान), रेटिंग पॉइंट्स 891

2 – रैसी वैन डर डसन (दक्षिण अफ्रीका), रेटिंग पॉइंट्स 766

3 – इमाम-उल-हक (पाकिस्तान), रेटिंग पॉइंट्स 764

4 – क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका), रेटिंग पॉइंट्स 759

5 – डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया), रेटिंग पॉइंट्स 747

6 – विराट कोहली (भारत), रेटिंग पॉइंट्स 726

7 – स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया), रेटिंग पॉइंट्स 719

8 – रोहित शर्मा (भारत), रेटिंग पॉइंट्स 715

9 – जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड), रेटिंग पॉइंट्स 710

10 – फखर जमां (पाकिस्तान), रेटिंग पॉइंट्स 695

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews