India vs Bangladesh T20: पहले टी20 मैच में भारत को मिली जीत, बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, हार्दिक पंड्या ने बनाए 39 रन

भारत ने 19.5 ओवर में 127 रन पर बांग्लादेश को ऑल आउट कर दिया था। मैच के दौरान हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव ने कमाल की बल्लेबाजी की।
india vs bangladesh t20

India vs Bangladesh T20: ग्वालियर में हो रहे टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत की जीत हुई। टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 49 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से हराया। इसी के साथ टीम इंडिया ने सर्वाधिक गेंद शेष रहते हुए जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब अगला मैच 9 अक्टूबर को नई दिल्ली में होगा।

भारत बांग्लादेश को हराकर तीन मैचों के सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने में सफल रहा। भारत ने 19.5 ओवर में 127 रन पर बांग्लादेश को ऑल आउट कर दिया था। इंडियन टीम के सामने 128 रनों का टारगेट था।  मैच के दौरान हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव ने कमाल की बल्लेबाजी की। अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती का प्रदर्शन भी काबिल- ए-तारीफ रहा।

हार्दिक पंड्या ने बनाए सबसे अधिक रन (Hardik Pandya)

मैच के दौरान हार्दिक पंड्या ने सबसे अधिक रन बनाएं। उन्होनें 16 गेंदों पर 5 चौंके और दो छक्के मारे और 39 रन बनाने में सफल हुए। एक विकेट झटके और शौरिफुल इस्लाम को आउट किया। वहीं भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 14 गेंदों पर दो चौंके और 3 छक्के मारकर 29 रन बनाया।

कैसा रहा भारत का प्रदर्शन? (T20 Series Match 2024) 

मयंक यादव और नीतिश रेड्डी ने मैच डेब्यू किया था। तेज गेंदबाज मयंक ने अपने करियर का पहला विकेट लिया। उन्होनें अपने दूसरे ओवर में ही महमुदुल्लाह को आउट कर दिया। नीतीश ने 15 गेंदों पर 16 रन बनाए। अर्शदीप और वरुण ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए। अभिषेक शर्मा 7 गेंदों पर 16 बनाए। उनके आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने मैच को जीत की ओर बढ़ाने में मदद की। वरुण चक्रवर्ती और वाशिंगटन सुंदर की की शानदार गेंदबाजी ने भी भारतीय टीम के जीत में योगदान दिया।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews