पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन करके कप्तान मनप्रीत और पूरी हॉकी टीम को दी बधाई

पीएम नरेंद्र मोदी ने फोन करके कप्तान मनप्रीत और पूरी हॉकी टीम को दी बधाई

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम (Indian Hockey Team) के कांस्य पदक जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन करके कप्तान मनप्रीत सिंह, मुख्य कोच ग्राहम रीड और सहायक कोच पीयूष दुबे से बात की और पूरी टीम को बधाई दी। उन्होने कहा कि पूरे देश को टीम पर गर्व है और आज का दिन सुनहरे अक्षरों में अंकित हो गया है।

Tokyo Olympics : विवेक, नीलकांत ने बढ़ाया मध्यप्रदेश का मान, एक एक करोड़ देगी सरकार

गुरूवार को भारत ने ओलंपिक में जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। इस मैच में सिमरनजीत कौर ने दो गोल दागे। 41 साल बाद भारत ने ओलंपिक में हॉकी में पदक जीता है। इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम को बधाई देते हुए कहा है कि ये ऐतिहासिक दिन है जो हर भारतीय की स्मृति में सदा के लिए अंकित हो गया है। हमें भारतीय टीम पर गर्व है। प्रधानमंत्री मोदी ने मनप्रीत, ग्राहम रीड और पीयूष दुबे से फोन पर बात करते हुए कहा “‘बहुत, बहुत, बहुत बधाई। आपको, पूरी टीम को। आपने गजब का काम किया है, पूरा देश नाच रहा है।’’

पीएम मोदी ने फोन पर हुई बातचीत में कहा कि “बेल्जियम के खिलाफ हार के बाद मनप्रीत की आवाज ढीली थी लेकिन आज पूरा जोश है। आप लोगों की मेहनत काम कर रही है। मेरी तरफ से सभी खिलाड़ियों को बधाई देना। हम 15 अगस्त को मिल रहे हैं, मैंने सभी को बुलाया है, उस दिन मिलेंगे।” वहीं एक और ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा कि ” प्रफुल्लित भारत! प्रेरित भारत! गर्वित भारत!  टोक्यो में हॉकी टीम की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। ये नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है। हॉकी टीम को फिर से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं #Tokyo2020″

बता दें कि जर्मनी जैसी मजबूत टीम को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीतने वली टीम में मध्यप्रदेश से जुड़े दो खिलाड़ी भी शामिल हैं। टीम में शामिल होशंगाबाद जिले के इटारसी के लाल विवेक सागर और मध्यप्रदेश हॉकी एकेडमी का हिस्सा रहे मणिपुर के खिलाड़ी नीलकांता शर्मा को शिवराज सरकार ने एक एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि देने की घोषणा की है।

[dgv_vimeo_video id=”583299154″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews