चैंपियंस ट्रॉफी की ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने पाकिस्तान पहुंच सकते हैं रोहित शर्मा, 16 और 17 फरवरी को हो सकती है आयोजित

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी की ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान पहुंच सकते हैं। हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ओपनिंग सेरेमनी आयोजित कर सकता है।
चैंपियंस ट्रॉफी की ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने पाकिस्तान पहुंच सकते हैं रोहित शर्मा, 16 और 17 फरवरी को हो सकती है आयोजित

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी की ओपनिंग सेरेमनी के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं। दरअसल, 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो रहा है। इसके चलते 16 और 17 फरवरी को पाकिस्तान में ओपनिंग सेरेमनी रखी जा सकती है। इस ओपनिंग सेरेमनी में सभी टीमों के कप्तान पाकिस्तान पहुंचेंगे, जिसके चलते भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी पाकिस्तान जा सकते हैं।

दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान द्वारा की जा रही है। हालांकि, यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित किया जाएगा। भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले दुबई के मैदान पर खेलेगी।

कब से कब तक खेला जाएगा टूर्नामेंट?

इस टूर्नामेंट के शेड्यूल से पहले भारत और पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट को लेकर तनातनी देखने को मिली थी। भारतीय टीम ने पाकिस्तान में मैच खेलने से मना कर दिया था, जिसके चलते इस टूर्नामेंट का शेड्यूल देरी से जारी किया गया। पाकिस्तान पहले हाइब्रिड मॉडल के लिए राजी नहीं हो रहा था, लेकिन अंत में सहमति बन गई और शेड्यूल जारी कर दिया गया। टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होगा और 9 मार्च को इसका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 4 मार्च को पहला सेमीफाइनल और 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा।

इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई

दरअसल, न्यूज एजेंसी IANS के सूत्रों के मुताबिक, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी की ओपनिंग सेरेमनी के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं। पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ओपनिंग सेरेमनी की योजना बनाई है। जानकारी के मुताबिक, यह ओपनिंग सेरेमनी 16 और 17 फरवरी को आयोजित की जा सकती है। हालांकि, यह कार्यक्रम अभ्यास मैचों के शेड्यूल पर निर्भर करेगा। बीसीसीआई और आईसीसी की ओर से अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि भारत अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा, जबकि 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट का महा मुकाबला होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews