टीम इंडिया ने बनाया ODI क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड, आस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा

टीम इंडिया ने बनाया ODI क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड, आस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा

India Vs Sri Lanka 1st ODI : टीम इंडिया यानि भारतीय क्रिकेट टीम ने आज ODI क्रिकेट यानि एक दिवसीय क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, टीम इंडिया ने ये उपलब्धि श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलते हुए हासिल की। टीम इंडिया ने 9 वीं बार श्रीलंका के खिलाफ 350 रनों से ज्यादा का स्कोर बनाया है जो अब तक के एक दिवसीय क्रिकेट का रिकॉर्ड है। ऐसा करने वाले भारतीय टीम दुनिया की पहली टीम बन गई है इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था ।

भारत और श्रीलंका के खिलाफ तीन एक दिवसीय मैचों (ODI) की श्रंखला का पहला मैच आज गुवाहाटी में खेला जा रहा है , भारत ने टॉस हारने के बाद हौसला नहीं हारा, भारत के बल्लेबाजों ने शानदार पारी खेली, और 50 ओवरों में 7 विकेट खोलर 373 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत ने ऐसा श्रीलंका के खिलाफ नौवीं बार किया जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया जबकि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ आठ बार 350 रनों से ज्यादा का स्कोर बनाया है।

373 रनों के बड़े स्कोर में विराट कोहली का शानदार शतक शामिल है, कोहली ने 45 वां ODI शतक लगाते हुए 113 रन बनाये, रोहित शर्मा ने 83 , शुभमन गिल ने 70 और के एल राहुल ने 39 रनों की पारी खेली और श्रेयस अय्यर ने 28 रनों की पारी खेली, इस तरह से भारत ने श्रीलंका को 364 रनों का लक्ष्य दिया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews