अब उज्जैन-इंदौर रेलवे स्टेशन पर देखी जा सकेगी भस्म आरती, VR तकनीक से होंगे महाकाल दर्शन

Bhasma Aarti

Bhasma Aarti: महाकालेश्वर की भस्म आरती दुनिया भर में प्रसिद्ध है। जिसके दर्शन करने के लिए देश और विदेश से लोग यहां पर पहुंचते हैं। अब उज्जैन आने वाले यात्री स्टेशन पर भी भस्म आरती का अनुभव ले सकेंगे। इसके लिए यात्रियों को निर्धारित शुल्क चुकाना होगा और उन्हें बाबा महाकाल के पास खड़े होकर आरती देखने का एहसास होगा।

इस काम के लिए रेलवे की ओर से एक निजी कंपनी को 2 साल का ठेका दिया गया है। कंपनी ने निर्धारित राशि जमा करवा दी है और कंफर्मेशन लेटर जारी हो चुका है। जल्दी कंपनी यह सेवा शुरू करने वाली है।

उज्जैन और इंदौर रेलवे स्टेशन पर मिलेगी सुविधा

हर कोई महाकाल की भस्म आरती में शामिल होना चाहता है लेकिन कई लोग इससे वंचित रह जाते हैं। ऐसे में जो भक्त आरती में सम्मिलित होना चाहते हैं। वह उज्जैन और इंदौर रेलवे स्टेशन पर वीआर तकनीक के जरिए आरती का एहसास ले सकेंगे। यह एक ऐसी तकनीक है, जिसमें सिर पर वीआर हेडसेट पहनाया जाता है। इसकी मदद से व्यक्ति 360 डिग्री घूम कर मंदिर के अंदर होने का एहसास कर सकता है। इसे पहनने के बाद व्यक्ति को यही लगता है कि वह मंदिर में मौजूद है।

कितने लोग कर पाते हैं दर्शन

उज्जैन में रोजाना होने वाली भस्म आरती में भक्तों का हुजूम देखने को मिलता है। वैसे तो महाकाल की एक झलक पाने के लिए भक्त आतुर रहते हैं। लेकिन भस्म आरती को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहता है। भस्म आरती के दर्शन करने के लिए लोगों को पहले से बुकिंग करवानी पड़ती है। जो ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से होती है। इसके बाद प्रोटोकोल के माध्यम से रोजाना 1800 भक्तों को भस्म आरती के दर्शन करवाए जाते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews