School Holiday : छात्रों को बड़ी राहत, यूपी के इन जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित, डीएम का आदेश जारी

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, वहीं कुछ जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है।आइए जानते है डिटेल्स...
school news

सांकेतिक तस्वीर

UP SCHOOL HOLIDAY NEWS : कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और कोल्ड डे के चलते जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। साथ ही कई जिलों में स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। मैनपुरी जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में क्लास 8 तक के लिए 24 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक अवकाश घोषित कर दिया है। इस दौरान अध्यापक और कार्यालय कर्मचारी सुबह 10 बजे से 3 बजे तक स्कूल में उपस्थित रह कर आवश्यक कार्य पूरा करेंगे। इस संबंध में डीएम के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका गुप्ता ने आदेश जारी किया है।

यूपी के इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

  • अम्बेडकरनगर और सीतापुर जिलाधिकारी के निर्देश पर 23 और 24 दिसंबर को नर्सरी से कक्षा 12वीं तक संचालित सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। यह छुट्टी परिषदीय, राजकीय, निजी, सहायता प्राप्त और समस्त बोर्ड के विद्यालयों पर लागू रहेगी।
  • मिर्जापुर, सोनभद्र और अमेठी जिले में 24 दिसंबर तक सभी शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक संचालित समस्त विद्यालयों पर लागू होगा।
  • संभल जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 24 दिसंबर को अवकाश घोषित किया है। इस अवकाश के दौरान स्कूलों में कार्यरत शिक्षक और अन्य शैक्षणिक कर्मचारी अपने विभागीय कार्यों और जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे। जिन विद्यालयों में पहले से परीक्षाएं तय हैं, वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगी।
  • वाराणसी में नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के सभी स्कूलों को 24 दिसंबर तक बंद करने के आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने जारी किए हैं। यह आदेश सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों पर लागू होगा। हालांकि विभागीय एवं अन्य कार्यों के लिये अध्यापक एवं अन्य कर्मचारी पूर्व की भांति विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।
  • गोंडा जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8वीं तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और 26 दिसंबर 2025 तक प्रभावी रहेगा।यह आदेश सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यालयों पर लागू रहेगा।

इन जिलों के स्कूलों के समय में बदलाव

  • लखनऊ जिला प्रशासन ने 27 दिसम्बर तक नर्सरी व प्री-प्राइमरी कक्षाओं को बंद रखने का आदेश जारी किया है जबकि कक्षा एक से कक्षा आठ तक की कक्षाओं के समय मे परिवर्तन किया गया है। जिलाधिकारी लखनऊ विशाख जी के द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्री-प्राइमरी और नर्सरी कक्षाओं में 24 दिसंबर से 27 दिसंबर 2025 तक अवकाश रहेगा। वहीं कक्षा 1 से 8 वीं तक के विद्यालयों का संचालन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। यह व्यवस्था 24 दिसंबर से अगले आदेश तक लागू रहेगी।
  • झांसी जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने कक्षा 1 से 8वीं तक के जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में का समय परिवर्तित करने का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत अब स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्कूल खुलेंगे।
  • जिला प्रशासन के निर्देश पर बरेली, मुरादाबाद और रामपुर के नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के लिए स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से निर्धारित किया गया है।

अलग-अलग जिलों के DM द्वारा जारी आदेश की कॉपी

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews