इंदौर में पड़ोसियों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, मारपीट का Video Viral

इंदौर में पड़ोसियों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, मारपीट का Video Viral

इंदौर ,आकाश धोलपुरे। रविवार रात को इंदौर(Indore) के हीरानगर थाना क्षेत्र के मेघदूत नगर में रहने दो परिवार मामूली सी बात पर आपस मे भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि पुरुषों के साथ बच्चो और माहिलाओं ने भी एक दूसरे पर हमला करना शुरू कर दिया। इसके बाद इस घटना का वीडियो (viral video) सोशल मीडिया (social media) पर जमकर वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें…Jabalpur News : पुलिस ने धारकों को लौटाए 21 लाख के चोरी और घूमे हुए मोबाइल फोन

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है किस तरह महिलायें आपस मे भिड़ रही है, वहीं लात घूंसों के अलावा लाठी और अन्य हथियार भी इस्तेमाल किये जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस धारदार हथियार को लेकर जांच कर रही है।

सीएसपी निहित उपाध्याय ने मेघदूत नगर में हुए विवाद पर कहा कि दोनों पक्षो की शिकायत के आधार पर क्रॉस रिपोर्ट की गई और जांच में आगे विधिवत कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस वायरल वीडियो को जांच में शामिल करेगी। फिलहाल, विवाद की असल वजह अभी सामने आना बाकी है। हालांकि इस विवाद में 5 लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है जिनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा चुका है।

[dgv_vimeo_video id=”641096007″]

यह भी पढ़ें… चेन स्नेचिंग करने वाले 5 लुटेरे गिरफ्तार, नशा करने और गर्लफ्रैंड घुमाने के लिये करते थे लूट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews