भोपाल में 12 नए केस, 9 दिन की बच्ची, 11 साल का बच्चा निकला पॉजिटिव

भोपाल में 12 नए केस, 9 दिन की बच्ची, 11 साल का बच्चा निकला पॉजिटिव

भोपाल| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को मिली राहत के बाद रविवार को 12 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश की सबसे कम उम्र की 9 दिन की बच्ची कोरोना वायरस पॉजिटिव निकली है। वहीं एक 11 साल का बच्चा भी संक्रमित हुआ है| इसके अलावा स्लम एरिया सांई बाबा नगर के तीन लोग भी पॉजिटिव मिले हैं।

राजधानी भोपाल में अब तक 213 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं| भोपाल में कोरोना से 6 लोगों की मौत हो चुकी है| शनिवार को एक साथ 30 मरीज कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे। आईएएस अफसर पल्लवी जैन गोविल और हेल्थ कॉर्पोरेशन के एमडी जे. विजयकुमार को भी अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई है। शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के संदिग्ध 193 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रभाकर तिवारी ने बताया कि सुबह भोपाल से 1663 सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews