मप्र में आंकड़ों ने फिर चौंकाया, 13601 नए केस और 92 की मौतें, सीएम ने लिया बड़ा फैसला

भारत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मप्र (MP) में सक्रिय कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 90 हजार के करीब पहुंचने के बाद कई जिलों में कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। पिछले 24 घंटे में 13601 केस सामने आए है और 92 की मौतें हुई है। इसमें इंदौर और भोपाल में रिकॉर्ड 1800 के पार नए केस मिले है वही ग्वालियर और जबलपुर में भी बड़ा ब्लास्ट हुआ है।

यह भी पढ़े.. MPPSC: एमपीपीएससी से जुड़ी काम की खबर, 30 अप्रैल तक कर सकते है आवेदन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मप्र में पिछले 24 घंटे में 13601 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है और 92 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । इसमें इंदौर में 1826, भोपाल 1802, ग्वालियर में 1220, जबलपुर में 820, उज्जैन में 304, सागर में 413, छतरपुर 367, सीधी 336 और रीवा में 342 नए मामले सामने आए है। वही एक दर्जन से ज्यादा जिलों में 250 से ज्यादा केस मिले है।

वही इंदौर-जबलपुर में 7-7, भोपाल-रतलाम में 5-5, ग्वालियर में 12, नीमच 6,दतिया-आगर मालवा में 4-4 के अलावा अन्य जिलों में 2-2, 3-3 की मौत हुई है।इंदौर और भोपाल में एक्टिव केसो की संख्या 12 हजार, ग्वालियर में 9 हजार और जबलपुर में 5 हजार के पार हो गई है।

यह भी पढ़े.. सीएम के संबोधन के पहले मध्य प्रदेश के इन जिलों में बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू

इन आंकड़ों के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan)  ने कहा है कि गाँव या शहर के किसी मोहल्ले में कुछ घरों में संक्रमण है तो उस क्षेत्र को माइक्रो कंटेनमेंट एरिया बनाकर संक्रमण को उस क्षेत्र तक रोकना और वहीं समाप्त करना होगा। ऐसे माइक्रो कंटेनमेंट एरिया में रह रहे परिवारों की आवश्यकताओं को घरों में ही पूरा करने की व्यवस्था की जाए ताकि वे घरों से नहीं निकलें। यह सहयोग अत्यंत आवश्यक है। इसलिए अब माइक्रो कंटेनमेंट एरिया बनाने की नीति भी इस लड़ाई में सम्मिलित की जा रही है।

मप्र

मप्र

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews