बारिश में धंसा था सड़क का करीब 15 फीट हिस्सा, सुध लेने वाला कोई नहीं, बाइक गिरी , स्कूल वाहन बचा, वीडियो वायरल

स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत की लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की , ग्रामीणों के मुताबिक पीडब्ल्यूडी ने यहाँ 2 किलोमीटर सड़क बने थी उसी पर ये पुलिया है जो धसक गई है। 
Bhopal road collapsed

Bhopal road collapsed

बारिश के दिनों में मध्य प्रदेश के कई जिलों से सड़कों के धंसने के कई समाचार आये, राजधानी भोपाल से लेकर इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित कई जिलों की सड़कों की बदहाली नेशनल मीडिया की हेडलाइन तक बनीं हालाँकि उसके बाद सरकार ने इसपर एक्शन लेते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए । कई जगह सड़कें ठीक हो गई लेकिन इसी दौरान राजधानी के पास में धसका एक सड़क की पुलिया का 15 फीट हिस्सा आज भी जस का तस है और दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहा है, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सड़कों में बड़े बड़े गड्ढों को लेकर नेशनल लेवल पर पिछले दिनों बदनामी झेल चुके मध्य प्रदेश में आज भी कई जगह हालात सुधरे नहीं हैं, सरकारी कसावट, ऑनलाइन एप पर शिकायतें, मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक की फटकार के बाद भी पीडब्ल्यूडी के अधिकारी कितने गंभीर हैं इसका उदाहरण एक वायरल वीडियो से मिल रहा है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने बनाया वीडियो 

दरअसल भोपाल के पास खामखेड़ा में एक सड़क की पुलिया का करीब 15 फीट धंसे गड्ढे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये वीडियो जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहनसिंह जाट ने बनाया है और वायरल किया है, वे किसानों की शिकायत पर वहां देखने पहुंचे थे उन्होंने जिस समय ये वीडियो बनाया तभी एक बाइक इस गड्ढे में धंस गई लेकिन बाइक सवार और बच्चा बाल बाल  बच गए, एक स्कूली वाहन भी वहां से निकल रहा था वो भी गिरने से बच गया।

बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा 15 फीट का गड्ढा 

वीडियो में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहनसिंह जाट बोलते हुए सुनाई दे रहे हैं कि सड़क की पुलिया में 15 फीट का गड्ढा किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है , उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत की लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की , ग्रामीणों के मुताबिक पीडब्ल्यूडी ने यहाँ 2 किलोमीटर सड़क बने थी उसी पर ये पुलिया है जो धसक गई है।

जिला पंचायत बैठक में भी उठ चुका मुद्दा, नतीजा सिफर 

ग्रामीणों के मुताबिक बारिश में सड़क धंसी थी तब से कई लोग इसमें गिरकर घायल हो चुके हैं, लेकिन शिकायतों के बाद भी इसे अधिकारियों ने ठीक नहीं कराया, रात के समय तो ये और भी खतरनाक हो जाती है लेकिन किसी को कोई फ़िक्र नहीं है, बता दें जिला पंचायत की बैठक में भी इस पुलिया का मुद्दा उठ चुका है और अधिकारियों ने सुधारने का भरोसा भी दिया लेकिन नतीजा जीरो ही रहा अब देखना होगा कि वीडियो वायरल होने के बाद सरकार क्या एक्शन लेती है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews