
Bhopal News : राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मैरीज गार्डनों में बने स्विमिंग पूल छोटे-छोटे बच्चों की मौत का कारण बनते जा रहे हैं। दरअसल, लालघाटी स्थित एक गार्डन में शुक्रवार को पूल में डूबने से 1 बच्चे की मौत हो गई है, जबकि दूसरी बच्ची का इलाज नीजि अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से पूरे परिसर में गम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बता दें कि इससे पहले व्यापारिक नगर बैरागढ़ के एक बच्चे की खंडवा में शादी समारोह के दौरान स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई थी। आइए जानते हैं विस्तार से…
ऐसे हुआ हादसा
कोहेफिजा थाना प्रभारी ने बताया कि हलालपुर स्थित स्वागत मैरिज गार्डन में शादी समारोह चल रहा था। इस दौरान 4 साल का कामिल और 5 साल की लीजा खेलते-खेलते स्वमिंग पुल तक पहुंच गए। जिसके बाद पानी में डूब गए। हालांकि, जैसे ही वहां पर मौजूद लोगों की नजर उनपर पड़ी वैसे ही तत्काल बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया, जिन्हें पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे का नाम कामिल उज्जैन के रहने वाला है जोकि अपनी मां के साथ भेापाल अपने रिश्तेदार की शादी में आया था। इधर, लीजा शाजापुर की रहने वाली है, वो भी भोपाल अपने परिजन के रिश्तेदार की शादी में मां के साथ आई थी।
बनी हंगामे की स्थिति
बता दें कि गार्डन का नाम स्वागत है, जहां बारातियों को रूकने के लिए कमरे दिए गए थे और पास के ही गार्डन में गलुशन में निकाह की रस्म को पूरा किया जा रहा था। वहीं, लोगों का कहना है कि जब शाम 6 से 8 बजे के बीच निकाह हो रहा था। तभी बच्चे वहां से खेलते-खेलते कमरों की तरफ चले गए और वहीं स्थित स्वागत गार्डन में गेट के पास ही स्विमिंग पूल बना हुआ था। इधर, घटना के बाद स्वागत गार्डन पर हंगामे की स्थिति बन गई थी।
बच्ची का इलाज जारी
फिलहाल, बच्ची का इलाज जारी है। बता दें कि दोनों बच्चे आपस में सगी बहनों के बच्चे हैं। वहीं, चिकित्सकों का कहना है कि उसे आईसीयू में भर्ती कर वेटिलेटर पर रखा गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शादी समारोह की खुशियां गम में बदल गई। अब बात सामने आती है कि मैरिज गार्डन में अगर स्विमिंग पूल बना था, तो क्या वहां पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे।
रवि कुमार, भोपाल
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

