27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण मामला: सर्वदलीय बैठक के बाद बोले सीएम डॉ मोहन यादव, एक भी अभ्यर्थी वंचित ना रहे यही सामूहिक निर्णय

ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने भी एक हलफनामा दिया था जिसे उसने बदलने का अनुरोध सर्वोच्च अदालत से किया है और माफ़ी भी मांगी है ।   
OBC reservation issue All party meeting

ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के मामले में चल रही सियासत पर विराम लगता दिखाई दे रहा है, BJP सरकार की प्रतिबद्धता और कांग्रेस के आरोपों के बीच आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सर्वदलीय बैठक बुलाकर सभी दलों से उनकी राय पूछी, सभी ने इस मामले में अपनी सहमति दी, जिसपर ये सामूहिक फैसला लिया गया कि एक भी अभ्यर्थी नौकरी से वंचित नहीं रहेगा, मुख्यमंत्री ने कहा सुप्रीम कोर्ट में चल रहे प्रकरण में पैरवी कर रहे वकीलों को भी बैठक के निर्णय के विषय में दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश की सरकारी नौकरियों में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का मामला न्यायालय में लंबित है, मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है, पिछली सुनवाई के दौरान सर्वोच्च अदालत ने इस मामले पर गंभीरता दिखाते हुए 23 सितम्बर से इसपर लगातार सुनवाई के निर्देश दिए हैं और मध्य प्रदेश सरकार से उसका पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।

BJP सरकार पर हमलावर है कांग्रेस 

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद से सरकार का पक्ष रखने वाले अलग अलग वकील अपनी तैयारी कर रहे हैं, इस बीच कांग्रेस ने सरकार पर ओबीसी वर्ग को आरक्षण नहीं देने का आरोप लगाते हुए उसे आरक्षण और ओबीसी विरोध कहकर निशाना साधा, दो  दिन पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार को चेतावनी भी दी थी यदि 27 प्रतिशत आरक्षण नहीं दिया तो उसकी कुर्सी हिला दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कल उज्जैन में भी दोहराया हम 27 प्रतिशत आरक्षण देंगे 

हालाँकि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस मामले में कई बार स्पष्ट कर चुके है कि 27 प्रतिशत आरक्षण देना सरकार की  प्रतिबद्धता है, हम भी आरक्षण देना चाहते हैं लेकिन मामला न्यायालय में होने के कारण विलंब हो रहा है , कल उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री ने इस बात को दोहराया था हमारी सरकार 27 प्रतिशत आरक्षण देकर रहेगी, इस बीच मुख्यमंत्री ने गतिरोध दूर करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई।

ये वरिष्ठ नेता शामिल हुए सर्वदलीय बैठक में 

मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, वरिष्ठ नेता अरुण यादव, मंत्री कृष्णा गौर, सहित आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता शामिल हुए।

सरकार 27 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध 

मुख्यमंत्री ने सर्वदलीय बैठक के बाद कहा हम सभी ने सामूहिक रूप से फैसला लिया है कि ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जायेगा, मामला सर्वोच्च अदालत में चल रहा है, हम अनुरोध करेंगे कि न्यायालय अपना फैसला जल्दी दे जिससे होल्ड किये गए पदों पर भर्ती की जा सके हमारी प्रतिबद्धता है कि एक भी पात्र अभ्यर्थी नौकरी से वंचित नहीं रहना चाहिए, मामले में पैरवी कर रहे वकीलों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा रहे हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews