लॉकडाउन के 27वें दिन प्रदेश में 42 नए केस, भोपाल में 9 दिन की नवजात भी पॉजिटिव

लॉकडाउन के 27वें दिन प्रदेश में 42 नए केस, भोपाल में 9 दिन की नवजात भी पॉजिटिव

भोपाल।

लॉक डाउन के 27 वे दिन मध्यप्रदेश में कोरोना के 42 नए मरीज़ सामने आए हैं। इसमें राजधानी भोपाल में रविवार को 27 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जिसके बाद ये आंकड़ा पूरे प्रदेश के 27 जिलों को मिला कर 1404 पहुंच गया हैं।

रविवार को आई जांच रिपोर्ट में भोपाल में 27 नए पॉजिटिव मिले हैं और इनमें 9 दिन की एक नवजात बच्ची भी शामिल है। इसी के साथ साथ 15 साल से कम उम्र के 3 बच्चे और अलग-अलग थानों के 3 पुलिसकर्मियों सहित 27 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। वहीं इंदौर में 9, आगर मालवा में 5, शाजापुर में 2 मरीजों में कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। रविवार का का आंकड़ा देखे तो प्रदेश में कोरोना से 1404 लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं वही 73 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें अच्छी बात ये है कि अब तक प्रदेश भर में 139 मरीजों ने कोरोना को हराने में भी सफलता हासिल की है

वही बता दे कि शहर के संक्रमित क्षेत्रों से लगभग 4 हजार सेम्पल पिछले दिनों में दिल्ली भेजे गए हैं….. इनकी रिपोर्ट आने के बाद दस फ़ीसदी मरीज बढ़ सकते हैं….. इन सैम्पलों की रिपोर्ट आज-कल में रिपोर्ट आ जाएगी .

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews