2660 करोड़ की लागत से बनेंगे 73 सीएम राइज स्कूल, भूमिपूजन कार्यक्रम की शिवराज ने समीक्षा

2660 करोड़ की लागत से बनेंगे 73 सीएम राइज स्कूल, भूमिपूजन कार्यक्रम की शिवराज ने समीक्षा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने कहा है कि इंदौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 2660 करोड़ रुपये की लागत के बनने वाले 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमि-पूजन इंदौर में होगा, जो प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने कार्यक्रम की बेहतर व्यवस्थाओं के साथ व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज का सख्त अंदाज, अधिकारी-कर्मचारियों को 15 दिन का अल्टीमेटम, समय पर पूरा करना होगा कार्य

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश भामाशाह पुरस्कार कार्यक्रम 3 नवम्बर को भोपाल में होगा। इसमें 5 श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में करदाताओं की सुविधा के लिए एक किट का विमोचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के बेहतर प्रचार-प्रसार और व्यापक पैमाने पर लोगों के कार्यक्रम को देख सकने की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा स्थान तय कर लिया जाए, जिसमें अधिक से अधिक व्यापारी आ सकें।

ये भी पढ़ें – MP Goverdhan Puja : सीएम शिवराज हुए शामिल, बोले – भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पूजा के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया है

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews