
Republic Day 2023 : 26 जनवरी को भारत में 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) को मनाया जाएगा।इस मौके पर मध्य प्रदेश के साथ देशभर में कार्यक्रम होंगे और झंडा फहराएंगे।। मध्य प्रदेश में सीएम, राज्यपाल समेत सभी मंत्री कहां किस जिले में तिरंगा फहराएंगे, इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए है।
मध्यप्रदेश में 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) पर सीएम और मंत्रियों के ध्वजारोहण के लिए लिस्ट जारी कर दी गई है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाले आयोजनों के लिए जिला मुख्यालय पर मंत्रियों और कलेक्टरों को मुख्य अतिथि की जिम्मेदारी तय की है।आदेश के तहत सीएम शिवराज (CM Shivraj) जबलपुर में ध्वजारोहण करेंगे। चुनावी साल में 2023 के विधानसभा चुनाव से पूर्व गणतंत्र दिवस का यह आखिरी समारोह है। सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि, संबंधित मंत्री ही समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
जानें कौन कहां करेगा ध्वजारोहण
भोपाल में राज्यस्तरीय समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल (Governor Mangubhai Patel) ध्वजारोहण करेंगे, रीवा ज़िले में विस अध्यक्ष गिरीश गौतम होस्टिंग करेंगे। जिलों में ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों के नाम भी तय हुए हैं। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया, गोपाल भार्गव सागर, तुलसी सिलावट इंदौर, विजय शाह खंडवा, जगदीश देवड़ा मंदसौर और कमल पटेल हरदा में ध्वजारोहण करेंगे, अपने अपने ज़िलों में मंत्री फ्लैग होस्टिंग करेंगे, बाकी जिलों में कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे।मुख्यमंत्री के संदेश के वाचन के साथ परेड निरीक्षण करेंगे। इनके मार्गदर्शन में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम तय किया जाए।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

