फिर शर्मसार हुआ भोपाल : प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में 8 साल की मासूम से रेप, घटना के बाद बच्ची को धमकाया, सीएम मोहन यादव ने दिए SIT से जाँच कराने के निर्देश

बच्ची ने अपनी माँ को बताया कि उसे डराया धमकाया गया कि अगर किसी को भी ये बात बताई तो उसे माँ से मिलने नहीं दिया जाएगा। वहीं माँ ने ये भी कहा कि आरोपी ने एक परिचित को कुछ ले-देकर मामला रफ़ा-दफा करने का ऑफ़र देकर अस्पताल के बाहर भेजा था। फ़िलहाल पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
फिर शर्मसार हुआ भोपाल : प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में 8 साल की मासूम से रेप, घटना के बाद बच्ची को धमकाया, सीएम मोहन यादव ने दिए SIT से जाँच कराने के निर्देश

8 year old girl raped in school hostel : राजधानी भोपाल से 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। ये बच्ची मिसरोद थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बच्ची के घरवालों ने मिसरोद थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंगलवार रात पुलिस ने धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की। वहीं सीएम मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि एसआईटी बनाकर घटना की जाँच की जाएगी।

खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर मासूम के साथ रेप, बच्ची को धमकाया

इस बच्ची को 15 दिन पहले ही हास्टल में दाखिल कराया गया था। बच्ची की माँ कहना है कि उसे खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया गया जिससे वो बेसुध हो गई। देर रात जब बच्ची की नींद खुली तो उसके साथ ग़लत काम किया जा रहा था। पीड़ित बच्ची की माँ का कहना है कि इस घटना के बाद उसे डराया धमकाया गया और कहा गया कि वो अपने घरवालों को कुछ भी न बताए। उसे कहा गया कि अगर वो स्कूल में किसी से भी कहेगी उसकी माँ से कभी बात नहीं कराएँगे। बच्ची की माँ का कहना है कि गुज़रे रविवार को बच्ची ने फ़ोन पर बात की तो वो रोने लगी। जब उन्होंने वीडियो कॉल लगाया तो बच्ची ने कहा कि उसे ब्लीडिंग हुई है। वो कुछ और भी बताना चाह रही थी लेकिन वहाँ के लोगों ने फ़ोन काट दिया और मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया।

बच्ची ने माँ से मिलने पर सुनाई आपबीती, अस्पताल लेकर पहुँची माँ 

इसके बाद माँ को कुछ संदेह हुआ और वो तुरंत स्कूल पहुँची। हॉस्टल पहुँचने पर उन्हें कहा गया कि आप अपनी बच्ची को घर ले जा सकते हैं क्योंकि बच्चों की छुट्टियाँ हो गई है और वहाँ अभी कोई और लड़कियाँ नहीं है। जब पीड़ित बच्ची की माँ ने कहा कि किसी ने उन्हें इन्फॉर्म क्यों नहीं किया कि उनकी बच्ची वहाँ अकेली है, तो इस बात का कोई सही सही जवाब नहीं मिला। माँ का कहना है कि उनकी बच्ची बहुत डरी हुई थी और जब उन्होंने पूछा तो बिलख बिलखकर रोने लगी। इसके बाद बच्ची ने अपनी माँ को पूरी घटना बताई। ये सुनकर माँ के पैरों तले ज़मीन खिसक गई। वो तुरंत बच्ची को मेडिकल चेकअप के लिए जेपी अस्पताल लेकर गईं। वहाँ डॉक्टर ने चेकअप के बाद कहा कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट में चोट है और इसके बाद उन्हें पुलिस में शिकायत करने को कहा।

माँ ने कहा ‘आरोपी ने समझौता करने को कहा’, पुलिस ने 3 लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया

बच्ची की माँ का ये भी कहना है कि अस्पताल में उनके एक परिचित आ गए और वो कहने लगे कि आरोपी उनका अच्छा दोस्त है और उसने ही मुझे यहाँ भेजा है। उस व्यक्ति ने कहा कि आप ले देकर समझौता कर लो और मामला खतम कर दो। आरोपी स्वीकार रहा है कि उसने आपकी बच्ची के साथ ग़लत किया है। लेकिन बच्ची की माँ ने कहा कि वो अपनी बेटी के साथ रेप करने वाले को किसी हाल में माफ़ नहीं करेगी। उसे जेल पहुँचाएगी। इसके बाद घरवालों ने मिसरोद थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सीएम मोहन यादव ने दिया SIT बनाकर जांच का निर्देश

इस मामले में संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि है घटना की जाँच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) करेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि पीड़ित बच्ची ने कहा है कि वो आरोपी का चेहरा पहचान लेगी। उसका कहना है कि एक मोटे से दाढ़ी वाले अंकल ने उसके साथ ये ग़लत काम किया। बच्ची के पिता बिज़नेसमैन हैं और माँ गृहिणी हैं। फ़िलहाल पुलिस ने तीन लोगों को आरोपी बनाया है और एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है। हालाँकि बच्ची की माँ ने आशंका जताई थी कि उन्हें शक है कि आरोपियों को भगा दिया जाएगा। वहीं उन्होंने दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा देने की मांग भी की है। लेकिन अब ख़ुद सीएम मोहन यादव ने कहा है कि मामले की जाँच एसआईटी करेगी।

[dgv_vimeo_video id=”941492327″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews