Employment: MP में 800 करोड़ के निवेश की योजना, खुलेंगे रोजगार के अवसर

रोजगार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।नौकरी की राह देख रहे मध्य प्रदेश के बेरोजगार (Unemployment) युवाओं के लिए रोजगार(Employment) से जुड़ी बड़ी खबर है। प्रदेश में जल्द ही सीमेंट निर्माण में 900 करोड़ रूपये का निवेश होने वाला है।इसके लिए आज सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने उद्योगपतियों (Industrialists ) स्टार ग्रुप के चेयरमेन रमेश सिंह और  मैक्सन इंडस्ट्रीज के राजेंद्र पटेल से चर्चा की है।

यह भी पढ़े..Employment: रोजगार को लेकर शिवराज सिंह चौहान की पहल- 31 मार्च तक पूरा होगा काम

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा है कि प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए ‘स्टार्ट योर बिजनेस इन 30 डेज’ जैसी सुविधा प्रदान की जा रही है। हमारी सरकार की प्राथमिकता केवल नए निवेश को बढ़ावा देना ही नहीं अपितु मौजूदा उद्योगों को और बेहतर सुविधाएँ मुहैया कराना भी है, जिससे प्रदेश में आर्थिक प्रगति तेज हो और रोजगार सृजित हो।खास बात ये है कि (Shivraj Government) एक महिने में एक लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

यह भी पढ़े.. Teacher Recruitment : मप्र शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म, इस दिन से होगा दस्तावेजों का सत्यापन

स्टार ग्रुप सतना (Star group satna) के चेयरमेन  रमेश सिंह ने बताया कि सतना जिले के रामपुर बघेलान में 900 करोड़ रूपये की लागत से 1.5 मिलियन टन इंटीग्रेटेड ग्रीन फील्ड सीमेंट निर्माण की इकाई स्थापित करने की योजना है। इससे लगभग 800 व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। कंपनी चार राज्यों में माइनिंग, आई.टी., इंश्योरेंस, शिक्षा और ऑटोमोबाइल क्षेत्र में गतिविधियाँ संचालित कर रही हैं। मैक्सन इंडस्ट्रीज (Maxon Industries) के राजेंद्र पटेल ने फार्मा के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर बातचीत की।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews