
9 years of Modi government : मोदी सरकार के साल पूरे हो गए हैं और इस मौके पर गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस देश में 9 साल पहले और साल बाद की परिस्थियों को देखना चाहिए। ये विकास के 9 साल है..इससे पहले देश कराह रहा था। वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होने कहा कि उसकी स्थिति हास्यास्पद हो गई है।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘इस 9 साल के पहले देश कराह रहा था। कही 2जी घोटाला था, कही 3जी घोटाला था, कहीं जीजाजी का घोटाला था..सारे घोटालों से देश कराह रहा था। पनडुब्बी घोटाले से लेकर हेलीकॉप्टर तक का घोटाला हुआ। मतलब पाताल से लेकर आकाश तक का घोटाला हुआ। लेकिन जैसे ही मोदीजी आए..देश अंगड़ाई लेकर खड़ा हो गया। इन 9 सालों के अंदर भारत विश्वगुरू बनने की ओर अग्रसर हुआ। विश्व के अंदर सर्वाधिक लोकप्रिय व्यक्ति अगर कोई हैं तो मोदीजी हैं। ये 9 साल का ही परिणाम है कि ऑटोग्राफ मांगते हैं अमेरिका के राष्ट्रपति। रेड कार्पेट बिछाकर अगवानी होती है। दूसरे देश के प्रधानमंत्रियों, राष्ट्राध्यक्षों के द्वारा मोदीजी के पैर छुए जाते हैं।’
गृहमंत्री ने कहा कि ये देश की लोकप्रियता है। येे व्यक्ति का नहीं ये देश का सम्मान है। उन्होने कहा कि ‘देश के सम्मान को मोदीजी ने ऊपर उठाने का काम किया है। आज देश के विकास के अंदर ऐसा कोई दिन नहीं है जब किसी न किसी नई योजना का शिलान्यास न करें। और जिनका शिलान्यास किया उनका उद्घाटन भी किया। ये ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होने 9 साल में विकास को मुद्दा बनाया। पहले राजनीति के मुद्दे अलग हुआ करते थे। आज विपक्ष की स्थिति इतना हास्यास्पद हो गई है कि विरोध किसका करना है, कब करना है, क्यों करना है ये ही भूल गए हैं।’
यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी के नेेतृत्व में भारत आज विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है।
माननीय मोदी जी ने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है।#9YearsOfPMModi #9YearsOfModiGovernment pic.twitter.com/IQQbNcSixZ
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) May 29, 2023
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

